13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘पेंशनर्स परिवारों’ को मिले महंगाई राहत, CM को दिया गया आवेदन

MP News: ज्ञापन में पेंशनर्स परिवार को महंगाई राहत दिए जाने के आदेश जारी करने की मांग की।

less than 1 minute read
Google source verification

हरदा

image

Astha Awasthi

Sep 17, 2025

फोटो सोर्स: पत्रिका

फोटो सोर्स: पत्रिका

MP News: वरिष्ठ नागरिक पेंशन एसोसिएशन की जिला इकाई के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम संयुक्त कलेक्टर सतीश राय को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत महंगाई राहत के अनुसार मप्र के पेंशनर्स परिवारों को महंगाई राहत दिए जाने के आदेश जारी किए जाने की मांग की गई।

जारी किए जाएं आदेश

पेंशनर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पीसी पोर्ते ने बताया कि साल 2000 के पूर्व स्वीकृति प्राप्त नहीं की जाती थी। मप्र और छत्तीसगढ़ पुनर्गठन अधिनियम 2000 की छटी अनुसूची की धारा 6 के अंतर्गत पेंशनर्स परिवार पेंशनर्स की महंगाई राहत के भुगतान के पूर्व छत्तीसगढ़ राज्य से सहमति प्राप्त करने का कोई प्रावधान नहीं है। जिस संबंध में भारत सरकार के पत्र 13 नवंबर 2017 द्वारा इसे स्पष्ट किया गया है। इसके बावजूद उक्त अवैधानिक परंपरा चालू है। जिसे शीघ्र समाप्त कर नियमित रूप से केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत महंगाई राहत के अनुसार मप्र के पेंशनर्स परिवार को महंगाई राहत दिए जाने के आदेश जारी करने की मांग की।

ज्ञापन देते समय प्रदेश मीडिया प्रभारी आरवी सगर, संभागीय सचिव रमेश मसकोले, मीडिया प्रभारी बीएल गुर्जर, कोषाध्यक्ष हरिराम मंडराई, तहसील अध्यक्ष शैलेन्द्र बांके, मनमोहन पाटिल, पवन धुर्वे, जीपी धनगर सहित एसोसिएशन के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।