
50 क्विंटल अनाज से 4 हजार स्क्वायर फीट में बनाया देवी अहिल्या बाई का पोट्रेट, देखें ड्रोन वीडियो
मध्य प्रदेश में होने जा रहे 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। खास बात ये है कि, इन व्यवस्थाओं में सुंदरता, संस्कृति और इतिहास का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के हरदा में रहने वाले कलाकार सतीश गुर्जर की टीम ने प्रवासी भारतीय दिवस के उपलक्ष्य में इंदौर में देवी अहिल्या बाई होलकर की अनाज से अद्भुत आकृति उकेरी है।
आपको बता दें कि, इस अद्भुत कलाकृति निर्माण में इंदौर की संस्था शिकुंज का भी खास सहयोग रहा है। इस संबंध में सतीश गुर्जर ने बताया कि, इस निर्माण के पूर्ण होने के बाद अहिल्याबाई होलकर का ये अबतक का दुनिया का सबसे बड़ा पोट्रेट है, जिसे अनाज से बनाया गया है। उन्होंने बताया कि, इस पोट्रेट को बनाने में उनकी टीम को 6 घंटे का समय गा है।
दुनिया का सबसे बड़ा पोट्रेट
इस पोट्रेट को बनाने में 8 तरह के अनाज का इस्तेमाल किया गया है, जिसका कुल वजन 50 क्विंटल था। सतीश गुर्जर ने ये भी बताया कि, देवी अहिल्या बाई होल्कर के इस सबसे विशाल पोट्रेट को शहर के प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग कॉलेज के कैंपस में 4 हजार वर्ग फीट में अधिक एरिया में बनाया गया है। इसका निर्माण पूरा होने के बाद अब शहरभर से हजारों की संख्या में लोग इसे निहारने यहां पहुंच रहे हैं।
टीम का 9वां विश्व कीर्तिमान
सतीश गुर्जर टीम का यह 9वां विश्व कीर्तिमान है। टीम में कपिल गुर्जर, हरिओम खोदरे, सूरज खोरे, यज्ञिनी गुर्जर, रितिका पथोरिया, दीपिका गुर्जर, महक अग्रवाल, राधिका गुर्जर, तन्वी दुगाया, दिव्य खोदरे आदि शामिल रहे।
Updated on:
09 Jan 2023 03:28 pm
Published on:
07 Jan 2023 09:10 pm
बड़ी खबरें
View Allहरदा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
