
Pravasi Bharatiya Sammelan 2023: इंदौर को ही क्यों मिली मेजबानी ? CM शिवराज ने बताई वजह
मध्य प्रदेश का इंदौर शहर 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन की मेजबानी शुरु हो गई है। 8 से 12 जनवरी तक के दोनों मेगा आयोजनों के लिए प्रदेश की आर्थिक राजधानी की सजावट पर 200 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए गए हैं। समिट में देश के टॉप बिजनेस टाइकून शिरकत करेंगे। इसमें अडानी, टाटा, बिड़ला, इन्फोसिस, टीसीएस, पिरामल समेंत अन्य टॉप-20 इंडस्ट्री भी यहां आ रही हैं। इसी बीच प्रवासी भारतीय सम्मेलन की मेजबानी के लिए इंदौर को ही क्यों चुना गया है ? ये सवाल इन दिनों खासा चर्चा का विषय बना हुआ है। इसका जवाब अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिया गया है।
सीएम शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि, मध्य प्रदेश में उद्योग लगेंगे तो लोगों को रोजगार मिलेगा। एक इंटरव्यू में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर को मेजबानी का मौका देने पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया। साथ ही, इंदौर को मेजबानी दिये जाने का कारण बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, ये बात तो हम सभी जानते हैं कि, हमें कई देशों के राज नेताओं, उद्योगपतियों, भारतीय प्रवासियों समेत कई देशों के एम्बेसडरों की मेजबानी करने का मौका मिला है। हालांकि, शहरवासियों ने मेजबानी के लिए अपने घरों के द्वार खोल दिये हैं। बावजूद इसके हमें इन सभी की आवाजाही और ठहरने खाने की बेहतर व्यवस्था करनी होती है। इस हिसाब से इंदौर में ये सारी व्यवस्थाएं करना आसान है। इसलिए भी इंदौर का चयन प्रवासी भारतीय सम्मेलन की मेजबानी के लिए किया गया है।
समिट के लिए अनंत अंबानी की ओर से सहमति
आपको बता दें कि, इंदौर में होने जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए अनंत अंबानी की ओर से सहमति मिल चुकी है, जबकि अडानी समूह से प्रतिनिधि कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। ऐसे में सीएम शिवराज सिंह चौहान पांच दिन इंदौर में रहेंगे। केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर और उनके राज्यमंत्री तीनों दिन मौजूद रहेंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर सहित अन्य मंत्री सहभागिता करेंगे। साथ ही, राज्यपाल मंगुभाई पटेल, शिवराज कैबिनेट के सभी मंत्री भी यहां मौजूद रहेंगे।
ये हैं व्यवस्ताएं
50 वरिष्ठ आइएएस - आइपीएस, 10 हजार पुलिसकर्मियों की फौज, सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाओं में जुटी है। शुक्रवार से ही एनआरआई के इंदौर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है, जो शनिवार को भी लगातार जारी है।
प्रवासी पंछी लौटकर घर आना- गाना लॉन्च
प्रवासी भारतीय दिवस पर शनिवार को इंदौर में तैयार गीत को लॉन्च किया जाएगा। गीत में एक साधु और प्रवासी भारतीय के बीच की बातचीत है। इस गाने को कबीरदास की तर्ज पर बनाया है। ये सभी एसजीएसआइटीएस के इंजीनियरिंग के चार मित्र हैं। 1986 से चार यार प्रोडक्शन के नाम से म्यूजिक वीडियो बनाते हैं।
Updated on:
9 Jan 2023, 3:23 PM IST
Published on:
7 Jan 2023, 6:14 PM IST
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.