
DM Shubhra Saxena
हरदोई. जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना द्वारा शान्ति व्यवस्था एवं नगरीय निकाय चुनावों के दृष्टिगत जनपद के 10 भूमाफिया अपराधियों को न्यायिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुये 25 अक्टूबर से आगामी 6 माह तक के लिये जिला बदर किया गया है। जिसके अन्तर्गत पप्पू गद्दी पुत्र जहूर गद्दी निवासी महसोना थाना सण्डीला जिला हरदोई, भन्नू पुत्र जहूर गद्दी निवासी महसोना थाना सण्डीला, पिण्टू पुत्र नन्हक्के उर्फ रामदयाल निवासी चौधी बसेन थाना बेनीगंज, संजय पुत्र नन्हक्के निवासी चौधी बसेन थाना बेनीगंज, मुन्ना उर्फ सम्स अब्बास पुत्र समसुल अब्बास निवासी गौरीखालसा थाना कासिमपुर, फूल्लू पुत्र समसुल अब्बास निवासी गौरीखालसा थाना कासिमपुर, सादिक अब्बास पुत्र समसुल अब्बास निवासी गौरीखालसा थाना कासिमपुर, मगरू उर्फ दिलेर अब्बाास पुत्र वशीर अली निवासी गौरीखालसा थाना कासिमपुर, धर्मपाल पुत्र गयासिंह निवासी ग्राम हर्रैया साहिमपुर थाना मल्लावां तथा विपिन पटेल पुत्र गिरिजाशंकर निवासी अटवाअली मर्दानपुर थाना माधौगंज जिला हरदोई को जनपद से जिला बदर किया गया है।
कलाकारों को मिलेगा प्रोत्साहन डीएम ने मांगे आवेदन
जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने बताया कि क्षेत्रीय कलाकारों को उपयुक्त मंच प्रदान करने, संबन्धित कलारूपों को संरक्षण एवं प्रोत्साहन प्रदान करने की योजना के तहत संस्कृति विभाग द्वारा कलाकार निदेशिका का प्रकाशन किया जा रहा है जिसमें विभिन्न कला विधाओं के प्रतिष्टित एवं उदीयमान दोनों तरह के कलाकारों का समावेश किया जायेगा। इच्छुक कलाकार निर्धारित प्रारूप प्राप्त कर अपने आवेदन 4 नवंबर 2017 तक जिला सूचना कार्यालय को उपलब्ध करा दें ताकि उनके आवेदन पत्रों को शासन को भेजा जा सके।
डीएम के हाथों मिला प्रशंसा पत्र, खुशी से चमके कर्मचारियों केे चेहरे
उच्च न्यायालय में 1377 लंबित मुकदमों में 95 प्रतिशत शपथ पत्र दाखिला में जनपद बदायूं के बाद हरदोई का प्रदेश में दूसरा स्थान रहा। इस उपलब्धि में टाउन एरिया वाद लिपिक कलेक्ट्रेट विनोद कुमार भद्री की विशेष भूमिका और कर्तव्यनिष्ठा के लिए एडीएम विपिन मिश्र की सिफारिश पर डीएम शुभ्रा सक्सेना ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। इससे पहले विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों में अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों को डीएम ने सम्मानित किया।
Updated on:
26 Oct 2017 11:16 am
Published on:
26 Oct 2017 10:56 am
बड़ी खबरें
View Allहरदोई
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
