23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा विधायक को मिली धमकी, पुलिस से मांगी सुरक्षा तो एसपी ने किया अभद्र व्यवहार

मैसेज में लिखा है कि यदि रंगदारी की रक़म नहीं चुकाई तो विधायक के परिवार के सदस्यों को एक एक करके ख़त्म कर दिया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हरदोई

•

image

Dikshant Sharma

•

Updated: 24 May 2018, 6:48 PM IST

BJP MLA

BJP MLA

हरदोई. अब तक करीब 22 विधायकों को जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। तर 'डी'कंपनी के पुराने साथी अलि बुदेश से जुड़े बताए जा रहे हैं। अब इसे कुछ सुरक्षा स्टंट की तरह देख रहे हैं तो विपक्षी चुटकी लेते हुए पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं । इस बीच विधायकों के समर्थकों ने ही सुरक्षा का ज़िम्मा अपने हाथ ले लिया है। गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश को मिली जान से मारने की धमकी के बाद उनके असलहाधारी समर्थकों ने उनकी सुरक्षा का घेरा बनाया है ।

विदेशी नंबर से वाटसऐप मैसेज भेज कर अली बुदेश भाई नामक व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी थी। मैसेज में लिखा है कि यदि रंगदारी की रक़म नहीं चुकाई तो विधायक के परिवार के सदस्यों को एक एक करके ख़त्म कर दिया जाएगा। मैसेज में दस लाख रुपये की रक़म देने के लिए 3 दिन की मोहलत दी गयी है।
विधायक श्याम प्रकाश ने इस सम्बंध में कोतवाली शहर में मामला दर्ज कराया है और धमकी भरे मैसेज का स्क्रीनशॉट भी तहरीर के साथ दिया है ।

पुलिस पर लगाया आरोप
इस संबंध में जब श्याम प्रकाश से बात की तो उनका आरोप था कि उन्होंने इस धमकी भरे मैसेज के सिलसिले में एसपी हरदोई विपिन मिश्रा को अवगत कराया और उनसे अपनी और अपने परिवार को सुरक्षा देने की मांग की तो एसपी ने विधायक के साथ अभद्र व्यवहार किया और फोन काट दिया।


भाजपा विधायक श्याम प्रकाश का कहना है कि वह एसपी हरदोई विपिन मिश्रा के इस रवैये को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में लाने जा रहे हैं। आज वह लखनऊ में हैं और मुख्यमंत्री से मिलकर उनको पूरी वस्तु स्थिति से अवगत कराएंगे।


उन्होंने कहा कि सरकार के बेलगाम अफसर विधायकों की शिकायतों को भी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं ।