
हरदोई में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। वे मोदी सरकार ने नौ साल पूरे होने पर उपलब्धियां गिनाने पहुंचे थे।
UP News: हरदोई में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता विदेश की धरती पर भी राजनीतिक कुंठा निकालते हैं। उन्होंने राहुल गांधी के विदेश दौरे को देश तोड़ने वाला बताया।
सारंग ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कन्हैया कुमार जैसे देश को तोड़नेवाले नेता बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरा होने पर हरदोई में उपलब्धियां गिनाने आए थे। उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। कहा कि बीजेपी सरकार देश को रामराज की तरफ ही ले जा रही है।
विश्वास सारंग ने दावा किया कि विश्व शांति स्थापित करने, पर्यावरण संरक्षण में हिंदू दर्शन ही आगे है। मुख्तार अंसारी को सजा मिलने पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश या देश की बीजेपी सरकार ने कानून-व्यवस्था को दुरुस्त किया है। उत्तर प्रदेश में आज लोग सम्मान के साथ रह रहे हैं।
अपराधियों को जेल भेजने का श्रेय योगी आदित्यनाथ को दिया
उन्होंने कहा कि अपराधियों को जेल भेजने का श्रेय योगी आदित्यनाथ को जाता है। रेल दुर्घटना पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण घटना की सीबीआई से जांच कराने का स्वागत होना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के बयान पर निशाना साधा। कहा कि रेल दुर्घटना पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। खरगे बताएं कि कांग्रेस शासनकाल में हादसे पर सरकार क्या करती थी।
लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी एकजुटता पर ली चुटकी
लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी एकजुटता पर मंत्री ने चुटकी ली। कहा कि कहीं की ईंट कहीं का रोड़ा भानुमति ने कुनबा जोड़ा हो रहा है। उन्होंने विपक्ष के नेतृत्व करने पर सवाल उठाए। राहुल गांधी की संसद सदस्यता चली गई। आम आदमी पार्टी के तीन-तीन मंत्री जेल में हैं। अरविंद केजरीवाल जेल जाने का इंतजार कर रहे हैं। नीतीश कुमार को पलटू राम कहा जाता है। उद्धव ठाकरे पहले नेता इकट्ठा कर लें, फिर उसके बाद विपक्ष की एकता की बात करें।
Updated on:
06 Jun 2023 03:08 pm
Published on:
06 Jun 2023 03:07 pm
बड़ी खबरें
View Allहरदोई
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
