6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिता की तेरहवीं पर इस शख्स ने किया ऐसा काम , हर तरफ हो रही चर्चा

अपने पिता की तेरहवीं भोज के साथ उनकी पुण्य स्मृति में पुत्र ने वृक्ष भंडारा आयोजित कर लोगों को निःशुल्क पौधे वितरित किये
2 min read
Google source verification
hardoi

पिता की तेरहवीं पर इस शख्स ने किया ऐसा काम , हर तरफ हो रही चर्चा

हरदोई. किसी व्यक्ति के अंतिम संस्कार के बाद यूं तो उसके परिजन तेहरवीं भोज और अन्य धार्मिक आयोजन सम्पन कराते हैं। मगर यूपी के हरदोई में सुरसा ब्लॉक के अडंगापुर ग्राम में इस शख्स ने अपने पिता की तेरहवीं भोज के साथ उनकी पुण्य स्मृति में पुत्र ने वृक्ष भंडारा आयोजित कर लोगों को निःशुल्क पौधे वितरित किये। विद्यालय में पौधे रोपित किये। तेरहवीं भोज के साथ पौध भण्डारे के आयोजन की चर्चा सोशल मीडिया से लेकर पूरे जिले में हो रही है ।
तेरहवीं भोज के बाद ग्रामवासियों को पौधे वितरित करते हुए उनके पुत्र संतोष सिंह ने कहा कि पौधरोपण एक पुनीत कार्य है इसके माध्यम से हम अपने पूर्वजों की यादो को चिर स्थायी बना सकते है। उन्होंने कहा कि पौध भण्डारे को लेकर उन्हें संकल्प 1000 टीम से प्रेणना मिली।

तेरहवीं में आये लोगों से ही पास के विद्यालय में पौधे भी रोपित किये गए। पौधरोपण की इस मुहिम को सभी ग्रामवासियों द्वारा सराहा गया। कार्यक्रम में बाबा हीरालाल जी युवा विकास समिति, नेहरू युवा केंद्र तथा नेहरू युवा मंडल सहित मिशन रि स्माइल टीम का सहयोग प्राप्त हुआ।

वृक्ष भंडारे में आम, कंजी, पकरी, पीपल, बरगद सहित अनेको प्रकार के फलदार और छायादार पौधे वितरित किये गए। शशि कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, संतोष सिंह, वीरपाल सिंह, सुधीर सिंह, विनीत श्रीवास्तव, प्रथम गुप्ता, कुशल अवस्थी, राज बहादुर सिंह, सत्येंद्र सिंह, अजीत प्रताप सिंह, मधुप कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह सहित परिवारीजन तथा ग्राम वासी उपस्थित रहे।

क्या कहते है संकल्प 1000 टीम के संस्थापक

जनपद हरदोई में पौधरोपण और वृक्ष भंडारे की अलख जगाने वाले एवं संकल्प 1000 के संस्थापक टीचर श्यामजी गुप्ता ने कहा कि मांगलिक अवसर पर पौधरोपण के लिए प्रेरित करने के साथ ही पुण्य तिथि आदि अवसरों पर भी पौधरोपण करना और लोगो को पौध दान करने की पहल की गई है। वाकई में समाज और पर्यावरण के लिए एक अच्छी पहल है इसके माध्यम से हम पर्यावरण के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरा कर सकते है।

आयोजित होते रहेंगे पौध भंडारे

शिक्षक श्याम जी गुप्ता ने बताया पौध भंडारों का आयोजन जारी रहेगा। अब तक पांच भण्डारे हो चुके है जिसमे पौधों को दान में दिया जाता है। भंडारे के माध्यम से लोगो को पर्यावरण से जोड़ने का काम किया जा रहा है। जिससे हरदोई को हरा भरा बनाया जा सके। संकल्प टीम के संस्थापक श्याम जी गुप्ता ने कहा कि राजस्थान पत्रिका समाचार पत्र समूह के देश व्यापी अभियान जलम अमृतम से बहुत कुछ सीखने को मिला है।

बड़ी खबरें

View All

हरदोई

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग