6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIG BREAKING: युवक की मौत के बाद बवाल, वाहनों पर पथराव से मच गई भगदड़, देखें वीडियो

मृतक विमल की पत्नी पुष्पा का आरोप है कि उसके पति को तीन से चार पुलिसकर्मियों ने मारपीट की है, जिससे उसकी मौत हुई है।
less than 1 minute read
Google source verification
hathras police

hathras police

हाथरस। सदर कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड पर उस समय अफरा तफरी मच गयी जब नगला भोजा निवासी विकलांग युवक विमल की मौत की सूचना स्थानीय लोगों को लगी। विकलांग युवक चाट का ठेला लगाता था। ठेले के पास ही जब वहां से गुजर रहे लोगों ने एक व्यक्ति को पड़े हुए देखा तो परिजनों को सूचना दी गयी। परिजन युवक को जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही भोजा के नगला के सभी रिश्तेदार व निवासी आगरा रोड पर आ गए। शव को जमीन पर रखकर गैलेक्सी होटल के सामने जाम लगा दिया। यह घटना धनतेरस की रात्रि में हुई।

वाहनों पर पथराव
लोग इतने उग्र हो गए कि उन्होंने गुजर रहीं बसों व गाड़ियों पर पथराव किया। वाहनों के शीशे टूट गए। आसपास के लोग पूरे घटनाक्रम से दहशत में आ गए। लोगों ने अपनी दुकानें बन्द कर दीं। मृतक विमल की पत्नी पुष्पा का आरोप है कि उसका पति विकलांग था, जो चाट का ठेला लगाता था। महिला का आरोप है कि उसके पति को तीन से चार पुलिसकर्मियों ने मारपीट की है, जिससे उसकी मौत हुई है।

जांच की जा रही
जाम की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी रमाशंकर मौर्य, पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा, सीओ सिटी सुमन कन्नौजिया आदि मौके पर पहुंच गये। आगरा रोड का ट्रैफिक डायवर्ट भी किया गया। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों का कहना है कि किसी पुलिसकर्मी द्वारा मारपीट की गई, जिससे मौत हो गयी है। फिलाल ऐसा लग नहीं रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

हाथरस

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग