5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्राम प्रधान से विधायक-मंत्री बनने के बाद अब दिल्ली के लिए ठोकी ताल, बड़ा रोचक है अनूप बाल्मीकि का राजनीतिक सफर

lok sabha election 2024, अलीगढ़ के खैर विधानसभा सीट से विधायक उत्तर प्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री अनूप वाल्मीकि का राजनीतिक सफर बड़ा रोचक है। ग्राम प्रधान से विधायक मंत्री और अब लोकसभा चुनाव के महासंग्राम में ताल ठोक रहे हैं।

2 min read
Google source verification
lok sabha election 2024

lok sabha election 2024, लोकसभा चुनाव को लेकर इस बार विभिन्न राजनीतिक दलों के सात विधायक चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। बीजेपी ने हाथरस लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद राजवीर दिलेर का टिकट काटकर योगी सरकार में राजस्व मंत्री अनूप बाल्मीकि को टिकट दिया है। ग्राम प्रधान से विधायक और मंत्री बने अनूप वाल्मीकि को लोकसभा के महासंग्राम में अपनी ताल ठोक रहे हैं।

lok sabha election 2024: योगी सरकार में राजस्व मंत्री और हाथरस लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनूप बाल्मीकि अब लोकसभा चुनाव में ताल ठोक रहे हैं।

अलीगढ़ जिले की गभाना तहसील के गांव रकराना के रहने वाले अनूप बाल्मीकि ने वर्ष 2005 में राजनीति के क्षेत्र में अपना पैर जमाना शुरू किया। वर्ष 2010 में रकराना से प्रधान बने। राजनीति के क्षेत्र में उनका कद धीरे-धीरे बढ़ता गया। वर्ष 2012 के चुनाव में बीजेपी ने उन्हें खैर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया। इस चुनाव में उन्हें सफलता नहीं मिली। वह तीसरे स्थान पर रहे। वर्ष 2017 के चुनाव में बीजेपी के टिकट पर पहली बार विधायक बने। वर्ष 2022 के चुनाव में बसपा प्रत्याशी को हराकर दूसरी बार जीत हासिल की और योगी सरकार में राजस्व मंत्री बने।

जीते तो खैर विधानसभा सीट पर होगा उपचुनाव

खैर के विधायक अनूप वाल्मीकि को हाथरस लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने टिकट दिया है। अगर वह जीतकर सांसद बनते हैं। तो चुनाव आयोग को खैर विधानसभा के लिए उपचुनाव कराना होगा।

जिला पंचायत का चुनाव हारे, प्रधान से विधायक अब दिल्ली की दौड़

अलीगढ़ जिले के राकराना गांव में 8 फरवरी 1981 को अनूप बाल्मीकि का जन्म हुआ था। वर्ष 2005 से उन्होंने सियासत के मैदान में अपना कदम रखा। पिसावा से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़े। लेकिन हार गए। 2010 में धर्मपुर रकराना से प्रधान बने। 2012 के विधानसभा चुनाव में खैर सीट पर भाजपा से लड़े और हार गए। अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने। 2017 में फिर विधानसभा चुनाव लड़ा और विधायक चुने गए। 2022 में दोबारा चुनाव जीतकर विधायक बने। योगी सरकार में राज्यमंत्री पद मिला।