प्रदर्शन में शामिल बजरंग दल के पदाधिकारी रामकुमार आर्य ने कहा कि जिस तरह से इन दोनों एनकाउंटर में मारे गए बदमाशों के परिवार के समर्थन में लोग आ रहे हैं क्या उन साधुओं के परिवार से भी कभी किसी ने मिलने की कोशिश की जिन्हें बदमाशों ने मारा था। आखिर उनका क्या दोष था जो मारे मारे गए। बदमाशों के समर्थन में लगातार एएमयू और जेएनयू छात्र आ रहे हैं और शनिवार को पंखुड़ी पाठक अपनी टीम के साथ आईं, जिसका बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुरजोर विरोध किया।एनकाउंटर में मारे गए ऐसे हत्यारों के समर्थन में जो भी आएगा उसको बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आक्रोश झेलना पड़ेगा।