दरअसल गांव के कुछ बच्चे तालाब में मछली पकड़ने के लिए गए थे तभी उन्हें एक अजीब सी चीज पड़ी दिखाई दी, जिसे वे गांव में ले आये। जब गांव के ही एक फौजी ने उसे देखा तो बताया कि यह रॉकेट लांचर में प्रयोग होने वाला जीवित मोर्टार बम्ब है। जीवित मोर्टार के बारे में जानकर सभी के होश उड़ गए। गांव वालों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उस मोर्टार को अपने कब्जे में ले कर आगे की कार्रवाई शुरू की।