
जयपुर
हिंदू आध्यात्मिक सेवा फाउंडेशन जयपुर वॉइस ऑफ यूनिटी वंदेमातरम् कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के करीब 25 हजार स्टूडेंट्स ने एक स्वर में वंदेमातरम् प्रस्तुत किया तो देश भक्ति का जज्बा लोगों में भर गया। कार्यक्रम राजस्थान कॉलेज के ग्राउंड पर आयोजित हुआ। एचएसएस और आईएमसीटी फाउंडेशन की ओर से हुए प्रोग्राम में यूनिवर्सिटी के टीचर्स के साथ जयपुराइट्स ने पार्टिसिपेट किया। वॉइस ऑफ यूनिटी वंदेमातरम् के साथ परमवीर वंदन से शहीद परिवारों का किया सम्मान किया गया।