10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बरेली कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष को मारी गोली

नीटू के गोली लगने की सूचना पर बिथरी चैनपुर के भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ़ पप्पू भरतौल भी अपने समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंच गए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

suchita mishra

•

Updated: 7 Oct 2018, 10:05 AM IST

gun shot

बरेली कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष को मारी गोली

बरेली। पुरानी रंजिश के चलते बरेली कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष अनुराग सिंह उर्फ़ नीटू को उनके घर के बाहर गोली मार दी गई। पैर में लगने से अनुराग सिंह घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अनुराग सिंह ने बेनी सादात गाँव के पूर्व प्रधान रतिपाल के बेटे प्रमोद पर गोली मारने का आरोप लगाया है। नीटू के गोली लगने की सूचना पर बिथरी चैनपुर के भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ़ पप्पू भरतौल भी अपने समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने घायल अनुराग का हाल जाना। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

मादक पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार, दो किलो अफीम बरामद

घर के बाहर मारी गोली

बिथरी चैनपुर के बेनीपुर सादात गाँव के रहने वाले अनुराग सिंह बरेली कॉलेज छात्र संघ के अध्य्क्ष रह चुके है। मौजूदा समय में उनकी पत्नी शालू गाँव की प्रधान है। उन्होंने पूर्व प्रधान रतिपाल को चुनाव में हराया था। चुनाव के बाद से ही दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही है। अनुराग सिंह नीटू ने बताया कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही थी। अनुराग सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात वो घर के बाहर सड़क किनारे पेशाब कर रहे थे इसी दौरान पूर्व प्रधान के बेटे प्रमोद ने उन्हें गोली मार दी।

ये भी पढ़ें

दबंगई - घर के सामने शराब पीने से मना करने पर युवक की हत्या

एक घंटे से लगा रहे थे चक्कर

अनुराग सिंह नीटू ने बताया कि वो अपनी बैठक में लोगों से बात कर रहे थे इस दौरान एक घंटे से पूर्व प्रधान का पक्ष उनके घर के बाहर एक घंटे से चक्कर लगा रहा था। और जब वो घर से बाहर आए तो उन्हें गोली मार दी गई। नीटू के गोली लगने के बाद वो घायल हो कर जमीन पर गिर पड़े और गाँव के लोग उन्हें उठा कर अस्पताल ले गए। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष के गोली लगने की सूचना पर पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया और बिथरी पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर नीटू से घटना की जानकारी ली।

ये भी पढ़ें

कालेधन की तलाश में हुई छापेमारी में मिला 12 किलो सोना और हीरे के जेवरात