24 सितम्बर, 2018 को भावनगर (गुजरात) से एक टैंकर वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के लिए चला। इसमें 24 हजार लीटर पेट्रोल और डीजल था। चालक देवराम और परिचालक सुनील कुमार राजस्थान के कैलालपुर के रहने वाले हैं। 28 सितम्बर की रात को 12 बजे कुसुम पेट्रोल पम्प खंदौली पर टैंकर की लोकेशन मिली। ड्राइवर ने कहा कि टैंकर में डीजल खत्म हो गया है। इस पर मालिक ने पेटीएम के माध्यम से भुगतान किया और डीजल भरवा दिया। इसके बाद चालक का मोबाइल फोन बंद हो गया। जीपीएस से लोकेशन मिलनी बंद हो गई।