
हाथरस। निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद हाथरस में प्रथम चरण में चुनाव प्रकिया संपन्न होनी है। इसे लेकर राजनीतिक माहौल गर्म है, सभी पार्टियों के प्रत्याशियों के नाम घोषित किये जाने को लेकर इन दिनों चर्चाओं का दौर है। भारतीय जनता पार्टी में नगर पालिका और नगर निकाय में अध्यक्ष पद पर प्रत्यशियों के नामों की घोषणा के सम्बंध में भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार ने पत्रिका को महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अध्यक्ष और सभासद पद के लिए आये सभी आवेदनों की जिला स्तर पर औपचारिकताएं पूरी कर विश्लेषण करने के बाद आलाकमान को सूची भेज दी गयी है। उन्होंने बताया कि दो दिन के अंदर सभी प्रत्यशियों के नामों की घोषणा हो जाएगी।
यहां से आये इतने आवेदन
हाथरस नगर पालिका से 27, सिकंदराराऊ नगर पालिका से 9, नगर पंचायत सादाबाद से 20 आवेदन अध्यक्ष पद के लिए भाजपा में आये हैं, यहां तक कि सात नगर पंचायत और दो नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पद के लिए 127 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से देखना होगा भाजपा आलाकमान किन नामों पर अपना दांव लगाता है। इनके नामों की जल्द ही घोषणा हो जाएगी। वहीं सभासद पद के लिए सैकड़ों की संख्या में आवेदन आये हैं।
जातिगत और व्यक्तिगत छवि की उलझन में फंसी पार्टियां
निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद भी अभी पार्टियों ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है, जिसका मुख्य कारण जातिगत और व्यतिगत छवि को माना जा रहा है। इसी वजह से अभी पार्टियां प्रत्याशी घोषित करने में उलझी हुई हैं। वह दोनों ही मापदंड पर खरे उतरने वाले प्रत्यशियों दांव लगाना चाहती हैं। उधर दूसरी ओर हर दावेदार अपनी टिकट फाइनल होने के लिए आलाकमान नेताओं की गणेश परिक्रमा में लगा हुआ है।
Published on:
01 Nov 2017 02:03 pm
बड़ी खबरें
View Allहाथरस
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
