6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO पांच बीघा जमीन के लिए कलयुगी नाती ने बाबा के साथ जो किया उसे देख आपका खून खौल उठेगा

रिश्तों को तार-तार करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक कलयुगी नाती ने हैवानियत दिखाई है।
less than 1 minute read
Google source verification

हाथरस

image

Amit Sharma

Nov 28, 2018

Video Viral

पांच बीघा जमीन के लिए कलयुगी नाती ने बाबा के साथ जो किया उसे देख आपका खून खौल उठेगा

हाथरस। एक बार फिर मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आयी है। रिश्तों को तार-तार करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक कलयुगी नाती ने हैवानियत दिखाई है। पांच बीघा जमीन अपने नाम कराने के लिये अपने ही अंधे बुजुर्ग बाबा को चारपाई पर बांध कर लात-घूंसों से पीट कर अधमरा कर दिया। दिन के उजाले को भी अंधेरा महसूस करने वाले बुजुर्ग बाबा पर उसी के नाती ने बेरहमी और अत्याचार की हदें पार कर दीं।

क्या है मामला

मामला हाथरस के थाना सादाबाद क्षेत्र के क़स्बा बिशावर के गांव नगला छत्ती का है, जहां एक नाती ने संपत्ति के लालच में अपने ही बुजुर्ग अन्धे बाबा को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा। बीच-बचाव करने आई माँ को भी नहीं बख्शा। गांव के लोग भी तमशबीन बने देखते रहे लेकिन किसी ने बुजुर्ग को बचाने का प्रयास तक नहीं किया। नाती की मार से बुजुर्ग चीखता चिल्लाता रहा लेकिन उसकी आवाज किसी को सुनाई नहीं दी। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है, वहीं सोशल मीडिया पर नाती द्वारा अपने बुजुर्ग बाबा की पिटाई का वीडियो वायरल होने की जनकारी हुई तो अब पुलिस अधिकारी कार्रवाई कराने की बात कह रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

हाथरस

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग