
सांगोद. क्षेत्र के हींगी गांव निवासी एक प्रेमी युगल ने बुधवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों को गंभीर हालत में सांगोद अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर किया गया। सूचना पर पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे लेकिन दोनों की हालत गंभीर होने से ज्यादा पूछताछ नहीं हो सकी।
OMG. अपने ही बने कातिल: हाड़ौती में खून से सन रहे अवैध प्रेम-संबंध
पुलिस सूत्रों ने बताया कि हींगी गांव निवासी नाजो एवं नरोत्तम बुधवार दोपहर को कमोलर गांव में डाबरी सड़क पर अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। बीच-बीच में दोनों उल्टियां कर रहे थे। राह से गुजर रहे एक वाहन चालक की नजर दोनों पर पड़ी तो वह दोनों को अपने वाहन से सांगोद अस्पताल ले आया।
BIG NEWS: पत्नी की डिलीवरी के नाम पर लोगों से ऐंठ रहा था रुपए, महिला ने चप्पलों से धोया
यहां चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार कर कोटा रैफर कर दिया। प्रारम्भिक जांच में सामने आया कि दोनों आपस में प्रेम करते हैं। लेकिन सामाजिक व्यवस्थाएं विपरीत थी। ऐसे में दोनों मंगलवार शाम घर छोड़कर चले गए और कमोलर पहुंच गए। वहां विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।