
hathras mp
पत्रिका न्यूज नेटवर्क ( Hathras ) अलीगढ़ मंडल के जिला हाथरस लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद राजवीर दिलेर इस समय नए विवादों में घिर गए हैं। उन पर आरोप लग रहा है कि वह हाथरस कांड के चारों आरोपियों से मिलने जेल गए थे।
यह अलग बात है कि, सांसद इन सभी आरोपों को सिरे से नकार रहे हैं। उनका कहना है कि वह किसी ज़रूरी काम से एसएसपी के यहां पर गए थे उसी रास्ते पर जेल पड़ता है, वहाँ पर रुक गया थे। मुझे इस मामले से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। मामले में सीबीआई जांच की सिफ़ारिश की जा चुकी है। उसके बाद सब साफ़ हो जाएगा।
यह आराेप लगने के बाद अब हाथरस के बीजेपी सांसद ने कहा है कि ' मैं एसएसपी से मिलने उनके आवास गया था। मुझे वहाँ जाकर पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव हैं। जिसके बाद मैं वहां से लौटने लगा तो रास्ते में ही जेल पड़ती है। वहां पर कुछ कार्यकर्ता खड़े हुए थे जिनसे मिलने के लिए मैं रुक गया। फ़िर वहाँ पर जेलर आ गए और वह चाय पीने का आग्रह करने लगे। जिसके बाद मैं उनके साथ उनके ऑफिस चला गया।
हाथरस वाले कांड के किसी व्यक्ति से मिलना या उनसे मुझे जोड़ना यह सब कुछ निराधार है। मैं किसी आरोपी से मिलने नहीं गया हूँ ना मैंने मिलने का कभी सोचा है। यह प्रकरण गंभीर है और मैं हमेशा गंभीर प्रकरण से दूर रहता हूँ। मेरी छवि न्याय व ईमानदार की है। आरोपियों से मिलने के आरोप निराधार हैं। ये मेरी छवि को धूमिल करने के लिए आरोप लगाए जा रहे हैं।
Updated on:
05 Oct 2020 07:22 pm
Published on:
05 Oct 2020 07:16 pm
बड़ी खबरें
View Allहाथरस
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
