24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाथरस कांड: सत्संग खत्म होने के बाद मची भगदड़, खबर दिल्ली तक पहुंची, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताया

हाथरस में हुई हृदय विदारक घटना को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख व्यक्त किया है। भोले बाबा का सत्संग खत्म होने के बाद यह भगदड़ मची। जिससे यह हादसा हुआ है।
less than 1 minute read
Google source verification

उत्तर प्रदेश के हाथरस में प्रवचन सुनने गए लोगों के बीच भगदड़ मत जाने से भयानक हादसा हो गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की मौत की खबर है। सही आंकड़े नहीं मिल पा रहे हैं । लेकिन यह संख्या रोंगटे खड़े कर देने वाली है। जिला प्रशासन और अस्पताल 27 लोगों की मौत की पुष्टि कर रहा है। लेकिन अस्पताल के सामने का मंजर बता रहा है कि मरने वालों की संख्या 60 के आसपास है। घटना को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट पर पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हुई दुर्घटना में महिलाओं बच्चों सहित अनेक श्रद्धालुओं की मौत का समाचार मिला है। जो हृदय विदारक है। परिवार जनों को खोने वाले लोगों के प्रति में शोक संवेदना व्यक्त करती हूं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना करती हूं।

यह भी पढ़ें: हाथरस कांड: डीएम ने 50 से 60 लोगों के मौत की पुष्टि की, प्रधानमंत्री ने दुख व्यक्त किया

हाथरस जिले के रतीभानपुर में सत्संग का आयोजन किया गया था।‌जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के प्रवचन सुनने के लिए पहुंचे थे। उमस और गर्मी के कारण सत्संग स्थल पर भगदड़ मच गई। भगदड़ इतनी जबरदस्ती थी कि लोग एक दूसरे के रौंदते हुए निकल रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लोग एक दूसरे के ऊपर दौड़ रहे थे। ‌

राष्ट्रपति ने शौक व्यक्त किया

घटना को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त किया है।‌ उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। समाचार लिखे जाने तक मरने वालों की संख्या 60 पहुंच गई थी। जिसकी पुष्टि जिलाधिकारी की।

बड़ी खबरें

View All

हाथरस

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग