
Add these fruits in kids daily diet to keep digestion healthy
Fruits For Kids: बच्चों के सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अक्सर छोटे उम्र के बच्चों को पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। जिसकी वजह से बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में माता-पिता को अपने बच्चों के पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। माता पिता अपने बच्चों की डाइट पर विशेष ख्याल रखें। उन्हें हेल्दी डाइट दें, जिससे पाचन तंत्र ठीक रहे। आप बच्चों के पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए उनके डाइट में कुछ ऐसे फल को शामिल कर सकते हैं जो पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाने में मदद कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन फल के बारे में जो बच्चों के पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं
बच्चों के पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने वाले फल
1. अमरूद
बच्चों के पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए उनके डाइट में अमरूद को जरूर शामिल करें। पेट के लिए अमरुद एक सुपरफूड होता है। अमरूद में डाइटरी फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो बच्चों के पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। साथ ही कब्ज की समस्या को भी दूर करते हैं।
यह भी पढ़े: पॉपकॉर्न का सेवन करने से सेहत को मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, पाचन तंत्र संबंधी समस्याओं को करता है दूर
2. सेब
बच्चों के पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए उनके डाइट में सेब को जरूर शामिल करें। बच्चों को रोज एक सेब खिलाने के कई सारे फायदे मिलते हैं। सेब खाने उनका पी.एच लेवल कंट्रोल रहता है और पेट से जुड़ी समस्याएं नहीं होती। इसके अलावा उनका पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है।
3. एवोकाडो
बच्चों के पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए उनके डाइट में एवोकाडो को जरूर शामिल करें। एवोकाडो में फाइबर और एंटी बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं, जो बच्चों के पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़े: बैड कोलेस्ट्रॉल के लिए रामबाण है ये 4 फल, हार्ट रहेगा हमेशा स्वस्थ
4. केला
बच्चों के पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए उनके डाइट में केला को जरूर शामिल करें। केला में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो जो बच्चों के पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता हैं। साथ ही ये पेट की बैक्टीरिया और अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Updated on:
17 Jul 2022 04:31 pm
Published on:
17 Jul 2022 04:30 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
