
Add these fruits in your daily diet, to reduce bad cholesterol
Fruits for Bad Cholesterol: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से ज्यादातर लोग कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे हैं। बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ा देता हैं। कोलेस्ट्रॉल को प्रकार का होता है। गुड़ कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) और बैड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल)। बैड कोलेस्ट्रॉल की वजह से हार्ट से जुड़ी समस्या होने लगती है। अगर आप कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना चाहते हैं और हार्ट को हमेशा स्वस्थ बनाए रखना चाहते हैं तो आप अपनी डाइट में इन फलों को जरूर शामिल करें। तो आइए जानते हैं इन फलों के बारे में जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं
बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाले फल
1. सेब
बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए सेब का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। सेब में प्रोटीन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और हार्ट को स्वस्थ बनाए रखता है।
यह भी पढ़े: बरसात के मौसम में खाएं गरमा गर्म भुट्टे, सेहत को मिलेंगे गजब के फायदे
2. नींबू
बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए नींबू का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। नींबू में विटामिन सी और एंजाइम्स पाए जाते हैं, जो मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया को तेज करके कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।
3. पपीता
बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए पपीता का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। पपीता फाइबर, विटामीन सी और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते है, जो कोलेस्ट्रॉल के थक्कों को बनने से रोकने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: डायबिटीज के मरीज भूलकर भी न करें इन फलों का सेवन, बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल
4. नाशपाती
बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए नाशपाती का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। नाशपाती में एंटी ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Published on:
16 Jul 2022 04:11 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
