16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Barley Water Benefits: जानिए जौ का पानी पीने से मिलते हैं अद्भुत फायदे, कई समस्याओं को दूर करने में होता है मददगार

Barley Water Benefits: जौ का पानी पीना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। जौ के पानी में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कई सारी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद है। जौ का पानी वजन कम करने का भी काम करता है।

2 min read
Google source verification
Barley Water Benefits: जानिए जौ का पानी पीने से मिलते हैं अद्भुत फायदे, कई समस्याओं को दूर करने में होता है मददगार

Amazing health benefits of barley water Jau ke pani pine ke fayde

Barley Water Benefits: जौ का पानी जौ के अनाज से बनता है, जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। क्योंकि जौ में आयरन, कैल्शियम, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, मैग्नीशियम, जिंक और कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। जो सेवन के लिए काफी लाभदायक होता है। यह कई सारी बीमारियों से बचाने में मदद करता है। रोजाना जौ का पानी पीने से स्वास्थ्य से जुड़ी बहुत सी समस्याएं दूर हो जाती हैं। तो आइए जानते हैं जौ के पानी पीने से मिलने वाले फायदे के बारे में

जौ के पानी पीने के फायदे


1. यूरीन से जुड़ी समस्याओं के फायदेमंद

जोकर पानी यूरिन की समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद साबित होता है क्योंकि यूरिन से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए जौ का पानी पीना बहुत ही लाभदायक होता है साथ ही ये किडनी की समस्याओं को भी दूर करने के लिए फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़े: दाल का पानी पीने से मिलते हैं कमाल के फायदे, कई बीमारियों को दूर करने में होता है फायदेमंद

2. वजन कम करने में फायदेमंद

वजन कम करने में जौ का पानी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि जौ का पानी पीने से वजन घटाने में मदद मिलता है। अगर आप भी अपना वजन कम करना चाहते हैं तो रोजाना जौ का पानी जरूर पिएं।

3. डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

जौ का पानी डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभदायक माना जाता है। क्योंकि जौ का पानी ब्लड शुगर लेवल कम करने में मददगार साबित होता है। ऐसे में अगर जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल हाई रहता है तो उन्हें रोजाना जौ का पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे उनको जल्दी ही असर दिखेगा।

यह भी पढ़े: जानिए तरबूज के बीज से मिलते हैं गजब फायदे, ब्लड प्रेशर से लेकर हार्ट के लिए होता है फायदेमंद

4. इम्यूनिटी मजबूत करने में फायदेमंद

जौ का पानी इम्यूनिटी को मजबूत करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि यह शरीर के अंदर विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने का काम करता है। इसलिए रोजाना जौ का पानी पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।