4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pulse Water Benefits: दाल का पानी पीने से मिलते हैं कमाल के फायदे, कई बीमारियों को दूर करने में होता है फायदेमंद

Pulse Water Benefits: दाल से ज्यादा फायदेमंद दाल का पानी होता है। दाल का पानी पीना स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है। क्योंकि दाल में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। दाल का पानी पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 2 May 2022, 9:42 PM IST

Pulse Water Benefits: दाल का पानी पीने से मिलते हैं कमाल के फायदे, कई बीमारियों को दूर करने में होता है फायदेमंद

Amazing health benefits of pulse water Dal ke pani pine ke fayde

Pulse Water Benefits: दाल का पानी हर किसी को पीना चाहिए। क्योंकि दाल का पानी पीने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। रोजाना हर किसी को दाल या दाल का पानी जरुर पीना चाहिए। दाल का पानी में प्रोटीन की मात्रा भरपूर होती है। प्रोटीन सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। ये आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही एनीमिया की समस्या को दूर करने में दाल का पानी पीना बहुत ही लाभदायक होता है। दाल का पानी पीने से आप खुद को हेल्दी और फिट रख सकते हैं। तो आइए जानते हैं दाल का पानी पीने से मिलने वाले अद्भुत फायदे के बारे में, को स्वास्थ्य के फायदेमंद होता है।

दाल का पानी पीने के फायदे


1. वजन कम करने में फायदेमंद

दाल के पानी पीने से वजन कम होने केफायदे मिलते हैं। क्योंकि दाल के पानी में कैलोरी की मात्रा कम होती है, जिसकी वजह से भूख जल्दी नहीं लगती है। वजन कम करने के लिए अपने डाइट में दाल का पानी को जरूर शामिल करें।

यह भी पढ़े: हड्डियों को मजबूत बनाने और वजन कम करने में फायदेमंद होता है, सोया मिल्क

2. इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद

दाल पर पानी इम्यूनिटी बढ़ाने में काफी फायदेमंद साबित होता है। दाल का पानी शरीर को एनर्जी देने का काम करता है। इसलिए आप इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए रोजाना एक कटोरी दाल का पानी जरूर पिएं।

3. बच्चों के लिए फायदेमंद

दाल का पानी बच्चों के लिए काफी फायदेमंद माना जाना है। छोटे बच्चों और शिशुओं को दाल का पानी पिलाना बहुत ही लाभदायक होता है। इससे बच्चों को कब्ज और दस्त आदि की समस्या नहीं होती है क्योंकि ये आसानी से पच जाया है। इससे बच्चों के दिमाग का विकास होता है, साथ ही शरीर का भी। यह पानी बच्चों में आयरन की कमी की आपूर्ति करता है। बच्चों को दाल का पानी पिलाना काफी लाभदायक होता है।

यह भी पढ़े: जानिए तरबूज के बीज से मिलते हैं गजब फायदे, ब्लड प्रेशर से लेकर हार्ट के लिए होता है फायदेमंद

4. पाचन तंत्र के लिए फायेदमंद

दाल का पानी पीना पाचन तंत्र करने के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दाल के पानी में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी कई समस्याओं को दूर रखने में मदद करता है। उल्टी और डाइडेशन की समस्या में दाल का पानी पीना फायदेमंद माना जाता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।