14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bitter Gourd Benefits: औषिधीय गुणों से भरा होता है करेला, रोज खाकर इन बीमारियों से रहेंगे दूर

Bitter Gourd Benefits: करेले का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है, इसके रोजाना सेवन से दिल से जुड़ी कई गंभीर बीमारियां दूर हो जाती हैं साथ ही साथ ये त्वचा में भी ग्लो को बरकरार रखने में बेहद मददगार होता है।  

2 min read
Google source verification
औषिधीय गुणों से भरा होता है करेला, रोज खाकर इन बीमारियों से रहेंगे दूर

Bitter Gourd Benefits

Bitter Gourd Benefits: करेले का स्वाद कड़वा होने के कारण लोग इसके सेवन को कम पसंद करते हैं, लेकिन इसके रोजाना सेवन से कई बीमारियां शरीर से दूर हो जाती हैं। करेला कई प्रकार के औषिधीय गुणों से भरपूर होता है, इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी, मैग्नीशियम, फोस्फोरस, आयरन, जिंक और आदि चीजें भरपूर मात्रा में पाई जाती हैं। इसके रोजाना सेवन से इम्युनिटी बूस्ट होती जाती है साथ ही साथ ये दिल से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों को दूर रखने में भी असरदार साबित होता है। करेला का सेवन डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए भी फ़ायदेमन्द माना जाता है।
इसलिए आपको भी करेले के रोजाना सेवन से होने वाले इन फायदों के बारे में जरूर जानना चाहिए।

1.घुटनों एवं जोड़ों के दर्द के लिए फायदेमंद: बढ़ती उम्र के साथ अक्सर लोगों को घुटनों एवं जोड़ों के दर्द की समस्या बनी ही रहती है। यदि आप इस समस्या को कम करना चाहते हैं तो करेले का सेवन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। घुटनों एवं जोड़ों में हो रहे दर्द को कम करने के लिए आप रोजाना खाली पेट एक गिलास करेले के जूस के साथ गाजर के जूस का सेवन जरूर करें।

2.डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए होता है फायदेमंद: डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए करेले का रोजाना सेवन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके रोजाना सेवन से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित्र रहता है। करेला का सेवन तो डायबिटीज के पेशेंट्स करें हीं साथ ही साथ इसके जूस का सेवन भी कर सकते हैं। करेले में मेंचैराटिन नामक तत्व पाया जाता है जो डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए लाभदायक होता है।

3.खून की कमी को दूर करने में करता है मदद: महिलाओं को अक्सर हीमोग्लोबिन कम होने कि समस्या बनी ही रहती है। करेले के सेवन से ये समस्या दूर होने में मदद मिलती है क्योंकि इसमें आयरन की मात्रा भरपूर होती है। आयरन की मात्रा भरपूर होने के कारण ये शरीर में से खून की कमी की पूर्ती करता है। दिन में एक बार करेले के जूस या इसकी सब्जी खाने से हीमोग्लोबिन की कमी पूरी हो जाती है और खून को साफ़ करने में भी सहायता मिलती है।

यह भी पढ़ें: मन से लेकर शरीर तक को रखना है हेल्दी, तो भूलकर भी न करें ये काम

4.पथरी को दूर करने में करता है मदद: पथरी की समस्या होने पर करेले का रोजाना सेवन बेहद लाभदायक माना जाता है। जिन व्यक्तियों को पथरी की समस्या रहती है उन्हें करेले की सब्जी का सेवन तो करना ही चाहिए साथ ही साथ इसके जूस का सेवन भी कर सकते हैं। इसके सेवन से पथरी की समस्या दूर हो जाएगी साथ ही साथ दर्द से भी आराम मिलता है।

यह भी पढ़ें: आयुर्वेद: सेहत को लंबे समय तक बना के रखना चाहते हैं स्वस्थ तो गिलोय और अश्वगंधा जैसे कई जड़ी-बूटियों को करें डाइट में शामिल

5.त्वचा रोग में भी होता है लाभकारी: करेले में एल्केलाइड नामक तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये तत्व त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में बहुत ही ज्यादा असरदार होता है। इसके रोजाना सेवन से दाद, खुजली, सियोरोसिस जैसे त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती जाती हैं।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल