
Amazing health benefits of black gram, Urad daal khane ke fayde
Black Gram Benefits: उड़द की दाल सेहत को कई तरह का लाभ देते हैं। उड़द की दाल प्रोटीन, आयरन, फोलिक एसिड, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, फैट, विटामिन बी-6, मैग्नीशियम और पोटेशियम आदि पोषक तत्वों से भरपूर होता हैं। यह सारे पोषक तत्व आपको स्वस्थ बनाएं रखने में मदद करते हैं। उड़द की दाल का सेवन करने से कई बीमारियां दूर हो जाती है। ये पाचन तंत्र को मजबूत करता है, साथ ही हार्ट के लिए भी फायदेमंद होता है और आयरन की कमी को भी दूर करता है। नियमित रूप से उड़द की दाल का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से राहत मिल सकती है। जानते हैं उड़द की दाल खाने के फायदे के बारे में
उड़द की दाल खाने के फायदे
1. पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करता
पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में उड़द की दाल का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि उड़द की दाल में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में काफी फायदेमंद होता है। नियमित रूप से उड़द की दाल का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है।
यह भी पढ़े: मसूर की दाल के हैं अद्भुत फायदे, हड्डियों को मजबूत बनाने में होता है मददगार
2. एनर्जी बढ़ाने में फायदेमंद
उड़द की दाल एनर्जी बढ़ाने में फायदेमंद साबित होता है क्योंकि उड़द की दाल में आयरन मौजूद होते हैं जो लाल रक्त कोशिकाओं के बनने में मदद करता है। साथ ही ये आपके शरीर के सभी अंगों में ऑक्सीजन ले जाने का काम करता है। नियमित रूप से उड़द की दाल का सेवन करने से शरीर में आयरन के साथ ही एनर्जी भी बनी रहती है।
3. दिल के लिए फायदेमंद
उड़द की दाल का सेवन करना दिल के लिए फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि इसमें फाइबर, मैग्नीशियम और पोटेशियम की उच्च मात्रा होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। साथ ही आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित रखता है, जो दिल स्वस्थ रखने के बहुत ही फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़े: पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के साथ ही, एनर्जी बढ़ाने में फायदेमंद होता है मूंग दाल
4. डायबिटीज के लिए फायदेमंद
उड़द की दाल का सेवन करना डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि उड़द की दाल में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो शुगर और ग्लूकोज के लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करते है। डायबिटीज के मरीजों को नियमित रूप से उड़द की दाल का सेवन जरूर करना चाहिए। जिसके कारण डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
Published on:
01 May 2022 05:43 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
