2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Amla and Honey Benefits: जानिए आंवला और शहद का एक साथ सेवन करने से मिलते हैं ये 5 अद्भुत फायदे

Amla and Honey Benefits: आंवला और शहद दोनों ही कई लाभकारी गुणों से भरपूर होते हैं। आंवला और शहद में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो, आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इस मिश्रण के सेवन से एसिडिटी से राहत मिलती है। भूख बढ़ती है और पाचन में भी मदद मिलती है। कई शारीरिक समस्याओं से बचने के लिए और बीमारियों के जोखिम को कम करने के लिए आप आंवले और शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं आंवला और शहद का एक साथ सेवन करने के फायदे के बारे में  

2 min read
Google source verification
Amla and Honey Benefits: जानिए आंवला और शहद का एक साथ सेवन करने से मिलते हैं ये 5 अद्भुत फायदे

Amazing health benefits of consuming Amla and honey together

आंवला और शहद खाने के फायदे


1. इम्यून सिस्टम को मजबूत करता

आंवला और शहद का जब एक साथ सेवन किया जाता है तो कोई भी संक्रमण आपको नहीं छूं सकता है और आप हेल्दी शरीर के साथ रहेंगे। शहद के साथ आंवला कई बीमारियों की रोकथाम में फायदा करता है और आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।

यह भी पढ़े: जानिए आम की पत्तियों के भी हैं जबरदस्त फायदे, पेट की समस्या से लेकर कान दर्द तक राहत दिलाए

2. पाचन के लिए फायदेमंद

आंवला चूर्ण और शहद मिलाकर खाने से आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। दरअसल आंवला चूर्ण में फाइबर पाया जाता है। साथ ही शहद में विटामिन सी पाया जाता है। इन पोषक तत्व की मदद से आपके पाचन में बहुत मदद मिलती है। फाइबर आपके पाचन से लेकर कब्ज और दस्त की समस्या में भी आराम देता है।

3. स्किन के लिए फायदेमंद

त्वचा पर शहद लगाने से स्किन मुलायम, मॉइस्चराइज होती है। इसमें मौजूद एंटी-माइक्रोबियल तत्व स्किन को बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाते हैं। एंटीइंफ्लेमेटरी तत्व इंफ्लेमेशन की समस्या दूर करती है। वहीं, आंवला में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज स्किन को फ्री रैडिकल्स से बचाते हैं। कई आयुर्वेदिक और ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी आंवला, शहद का इस्तेमाल खूब होता है।

4. इंफेक्शन दूर करता

अगर आपको इंफेक्शन हो गया है तो आपको इसका इस्तेमाल करना चाहिए। अपनी सेहत को ठीक रखना आपकी जिम्मेदारी है और इसके लिए आपको अपने शरीर को इंफेक्शन से बचाना होगा। बदलते मौसम में ऐसा होना आम है लेकिन इस मिश्रण के सेवन से आप खुद को फिट रख पाएंगे।

यह भी पढ़े: बादाम से लेकर मेथी तक को भिगा कर खाने की डाल लें आदत, ये बीमारियां पास भी नहीं फटकेंगी

5. डायबिटीज के लिए फायदेमंद

आंवला में एंटी बायोटिक गुण होते हैं जो बढ़े हुए ब्लड शुगर की समस्या को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। इसी तरह शहद में नेचुरल फ्रक्टोस पाया जाता है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभदायक होता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।