30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Benefits Of Soaking Foods: बादाम से लेकर मेथी तक को भिगा कर खाने की डाल लें आदत, ये बीमारियां पास भी नहीं फटकेंगी

Benefits Of Soaking Foods: जानिए कुछ ऐसे फूड्स के बारे में जिनका सेवन यदि पानी में भिगो कर करते हैं तो सेहत को बेहतरीन लाभ मिलते हैं, वहीं इन फूड्स में पाया जाने वाला पोषक तत्व भी दो गुना ज्यादा बढ़ जाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Neelam Chouhan

•

Updated: 14 Apr 2022, 1:04 PM IST

बादाम से लेकर मेथी तक को भिगा कर खाने की डाल लें आदत, ये बीमारियां पास भी नहीं फटकेंगी

Benefits Of Soaking Foods

Benefits Of Soaking Foods: कुछ फूड्स ऐसे होते हैं जिनका सेवन यदि आप पानी में भिगोकर करते हैं तो ये स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा फ़ायदेमन्द होते हैं। इन खाद्य पदार्थों के सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी अनेकों समस्याएं दूर हो जाती हैं। इनका सेवन शरीर को न केवल पोषक तत्व प्रदान करता है बल्कि सेहत से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। इसलिए जानिए इन फूड्स के बारे में जिनका आप रोजाना सेवन भिगो कर कर सकते हैं और ये भी जानिए कि स्वास्थ्य को कौन-कौन से फायदे मिलते हैं।

किशमिश को भिगोकर करें सेवन: रोजाना 8-10 किशमिश को पानी में भिगो दें और सुबह इसका सेवन करें। किशमिश में पोटेशियम, कैल्शियम, एंटी ऑक्सीडेंट्स, एंटी इन्फ्लामेट्री के जैसे कई सारे तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके रोजाना सेवन से शरीर को भरपूर मात्रा में फाइबर मिलता है। वहीं किशमिश का पानी भी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। वहीं इसके रोजाना सेवन से शरीर को भरपूर मात्रा में आयरन प्राप्त होता है।

मेथी दाने को पानी में भिगो के करें सेवन: रोजाना रात में कम से कम 7-9 मेथी के दानों को लें, इसे रात भर पानी में डालकर ढक के रख दें। इसके बाद सुबह इन दानों का सेवन खाली पेट करें और इसके पानी को पी जाएँ। ऐसा करने से पेट से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। जैसे कि पेट दर्द, पेट में गैस, अलसर आदि। वहीं से पीरियड्स में आने वाले क्रैम्प्स को भी कम करता है।

बादाम का सेवन पानी में भिगोके करें: बादाम को सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फ़ायदेमन्द माना जाता है। बादाम दिमाग की सेहत को स्वस्थ बना के रखता है। बादाम के सेवन से होने वाले फायदे कि बात करें तो ये विटामिन ई, विटामिन ए, विटामिन के के जैसे कई सारे फ़ायदेमन्द तत्वों से भरपूर होते हैं। वेट कंट्रोल करना चाहते हैं तो भीगे हुए बादाम बहुत ही ज्यादा फ़ायदेमन्द होते हैं। वहीं इसके सेवन से ब्लड प्रेशर की समस्या भी दूर हो जाती है।

भीगे हुए मुनक्के के फायदे: त्वचा से जुड़ी समस्याएं, पेट में दर्द, किडनी में स्टोन के जैसे कई सारी समस्याएं दूर करने में मदद करता है मुनक्का। ये न केवल स्वाद में बेहतरीन होता है बल्कि कई प्रकार के पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। इसमें कैल्शियम,फाइबर, मैग्नीशियम और आदि सारे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर की समस्या भी दूर हो जाती है।

यह भी पढ़ें: घुटनों में दर्द और सूजन को करना चाहते हैं कम तो ये घरेलू उपाय औऱ फूड्स आ सकते हैं काम

भीगे हुए अलसी का करें सेवन: अलसी के बीज ओमेगा 3 फैटी एसिड, फाइबर, आयरन के जैसे कई सारे फ़ायदेमन्द तत्वों से भरपूर होता है। इसका सेवन रोजाना करने से कोलेस्ट्रोल की मात्रा कम हो जाती है। वहीं ये दिल की सेहत को भी फायदा पहुंचाते हैं।


डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।