
health benefits of nutmeg and mustard oil
Health Tips: स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को दूर करना चाहते हैं और स्किन की सेहत को भी स्वस्थ बना के रखना चाहते हैं तो जायफल और सरसों का तेल काफी ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है। इनके रोजाना इस्तेमाल से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्या दूर हो जाती है जैसे कि जोड़ों का दर्द, सर्दी-जुकाम, घाव का जल्दी भरना आदि। इसलिए इन दोनों मिश्रण का इस्तेमाल आप रोजाना कर सकते हैं। आज हम आपको बताएंगें कि सरसों और जायफल के इस्तेमाल से शरीर को कौन-कौन से फायदे मिलते हैं।
सबसे पहले जानिए जायफल और सरसों के तेल से होने वाले फायदों के बारे में
यदि आपको लंबे समय तक सर्दी-खांसी, जुकाम की समस्या रहती है तो इसका सेवन आप रोजाना कर सकते हैं, ये मिश्रण शरीर के अन्य हिस्सों के लिए भी लाभदायक माना जाता है। इनके सेवन से इम्युनिटी से जुड़ी समस्या दिन-प्रतिदिन मजबूत होती जाती है, वहीं ये गर्मियों के मौसम में भी कई तरीके की बीमारियों से शरीर को बचाता है। यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं और बीमारियों को दूर करना चाहते हैं तो इन दोनों मिश्रण का साथ में सेवन कर सकते हैं।
जानिए इन दोनों चीजों के सेवन से होने वाले इन फायदों के बारे में
1.मांसपेशियों में होने वाले दर्द की समस्या को करता है दूर
जायफल और सरसों का तेल मांसपेशियों में होने वाले दर्द को दूर करने में बहुत ही ज्यादा असरदार होता है, इसके इस्तेमाल के लिए आप सरसों के तेल में जायफल के पाउडर को मिलाकर सेवन करें। इससे मांसपेशियों में होने वाले दर्द की समस्या दूर हो जाएगी।
2.जोड़ों में दर्द से मिलता है राहत
सरसों का तेल और जायफल का साथ में इस्तेमाल करते हैं तो जोड़ों में दर्द की समस्या दूर होती जाती है, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी इन्फ्लामेट्री और एंटी बैक्टेरियल की प्रचुर मात्रा पाई जाती है।ये जोड़ों में होने वाले दर्द को दूर करने में बहुत ही ज्यादा असरदार होते हैं। यदि आप जोड़ों में दर्द की परेशानी से जूझ रहे हैं तो रोजाना इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
3.फटी एड़ियों से मिलती है राहत
जायफल और सरसों का तेल के रोजाना इस्तेमाल से फटी एड़ियों की समस्या दूर हो जाती है, इसके इस्तेमाल के लिए आप जायफल के पाउडर में सरसों के तेल को मिला लें, अब रोजाना इसे एड़ियों में लगाएं, ऐसा रोजाना करने से जल्द आराम मिलेगा।
4.घाव के निशान को करता है कम
सरसों के तेल और जायफल के रोजाना इस्तेमाल से घाव आसानी से भर जाते हैं, वहींए निशान की समस्या से भी निजात दिलाता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप एक चम्मच जायफल पाउडर को लें उसमें एक चम्मच सरसों के तेल को मिलालें, इसके बाद इसे प्रभावित हिस्से पर अच्छे से लगा लें। इससे घाव का निशान दूर हो जाएगा। वहीं दर्द की समस्या से भी राहत मिलेगा।
यह भी पढ़ें: 40 की उम्र के बाद पुरुष अपनी डाइट में इन चीजों को जरूर करें शामिल, जानें फायदे
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
Updated on:
12 May 2022 05:08 pm
Published on:
12 May 2022 05:06 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
