14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Anal Fissure: टॉयलेट जाते समय होता है चुभन जैसा दर्द! यह बवासीर नहीं, Anal Fissure भी हो सकता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें इसके लक्षण

Anal Fissure Cause: क्या टॉयलेट जाते समय आपको भी होता है तेज दर्द और जलन? जानिए क्यों यह समस्या बवासीर नहीं, बल्कि एनल फिशर हो सकती है और क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार इसके लक्षण क्या हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Nidhi Yadav

Jul 14, 2026

anal fissure symptoms in hindi ,difference between piles and fissure ,pain during bowel movement,

टॉयलेट जाते समय होने वाला यह असहनीय और चुभने वाला दर्द एनल फिशर (Anal Fissure) भी हो सकता है।- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Anal Fissure Symptoms: अक्सर जब लोगों को पॉटी (मलत्याग) करते समय तेज दर्द या खून आने की समस्या होती है, तो वे तुरंत मान लेते हैं कि उन्हें बवासीर (Piles) हो गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर बार यह दर्द बवासीर की वजह से नहीं होता? क्लीवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) के अनुसार, टॉयलेट जाते समय होने वाला यह असहनीय और चुभने वाला दर्द एनल फिशर (Anal Fissure) भी हो सकता है। आइए समझते हैं कि यह बीमारी क्या है, यह बवासीर से कैसे अलग है, और इसका इलाज कैसे किया जा सकता है।

क्या होता है एनल फिशर (Anal Fissure)?

मेयो क्लिनिक के अनुसार, एनल फिशर का मतलब है पॉटी के रास्ते (Guda or Anus) की अंदरूनी नाजुक त्वचा में एक छोटा सा कट या चीरा लग जाना। जब कभी आपको बहुत ज्यादा कब्ज (Constipation) होती है और आप पेट साफ करने के लिए बहुत ताकत या जोर लगाते हैं, तो सूखी और सख्त पॉटी की वजह से वहां की पतली स्किन छिल जाती है। इस कट की वजह से वहां तेज जलन, चुभन और असहनीय दर्द होने लगता।

बवासीर (Piles) और फिशर (Fissure) में क्या अंतर है?

दोनों बीमारियों के लक्षण काफी मिलते-जुलते हैं क्योंकि दोनों में ही दर्द और ब्लीडिंग हो सकती है, लेकिन इनके दर्द का तरीका बिल्कुल अलग होता है, फिशर का दर्द बहुत तेज, तीखा और ऐसा महसूस होता है जैसे कोई कांच या ब्लेड से काट रहा हो। यह दर्द खासतौर पर टॉयलेट करते समय शुरू होता है और पॉटी जाने के बाद भी कई मिनटों या घंटों तक बना रह सकता है। बवासीर में खून बहने की समस्या ज्यादा होती है, लेकिन दर्द हमेशा नहीं होता। बवासीर में पॉटी के रास्ते पर अंदर या बाहर सूजन वाले मस्से (सूजी हुई नसें) बन जाते हैं।

इसके मुख्य लक्षण क्या हैं?

  • टॉयलेट करते समय बहुत तेज, काटने या जलने जैसा दर्द होना।
  • पॉटी के साथ या टॉयलेट पेपर पर चमकीला लाल (ताजा) खून दिखना।
  • पॉटी के रास्ते के पास की मांसपेशियों में खिंचाव या ऐंठन (Spasms) महसूस होना।
  • कट वाली जगह के पास त्वचा पर एक छोटा सा मस्सा या उभार जैसा महसूस होना।

फिशर होने की मुख्य वजह क्या है?

  • लगातार कब्ज रहना।
  • लगातार दस्त (Diarrhea)।
  • डिलीवरी के समय दबाव।
  • कम पानी पीना।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।