22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैंसर का रिस्क कम करने के लिए आजमाएं सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट के ये 5 टिप्स

Cancer Prevention: कैंसर से बचने के लिए किसी महंगे डिटॉक्स या चमत्कारी खाने की जरुरत नहीं है। मेडिकल साइंस के अनुसार, अगर हम अपनी रोजाना की 5 छोटी आदतें बदल लें, तो हम इस बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Nidhi Yadav

Apr 22, 2026

Cancer Prevention, Cancer Prevention mantra

Cancer Prevention (Image- gemini)

Cancer Risk Prevention: अक्सर लोग सोचते हैं कि कैंसर होना बदकिस्मती की बात है। पर, सच यह है कि हमारी रोज की आदतें (Habits) इसमें बहुत बड़ा रोल निभाती हैं। कोई भी जूस या पाउडर आपको रातों-रात कैंसर से नहीं बचा सकता। इसके लिए आपको वो रास्ता चुनना होगा जो बड़े-बड़े वैज्ञानिकों और डॉक्टरों ने बताया है।

आइए, डॉक्टर वर्तिका विश्वानि (सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट) से जानते हैं वो 5 आसान काम जो आपको कैंसर से दूर रख सकते हैं।

1. खाने में फाइबर बढ़ाएं (पेट साफ, खतरा साफ)

रिसर्च (WCRF) बताती है कि अगर आप रोजाना अपने खाने में सिर्फ 10 ग्राम फाइबर (जैसे दलिया, साबुत दालें, सब्जियां या फल) बढ़ा देते हैं, तो पेट के कैंसर का खतरा लगभग 10% कम हो जाता है। फाइबर एक झाड़ू की तरह काम करता है जो आपके शरीर की अंदरूनी सफाई रखता है।

2. बाजार के बने मीट (Processed Meat) से दूरी

दुकानों पर मिलने वाला डिब्बाबंद या पहले से तैयार मीट (जैसे सलामी, सॉसेज या कबाब) सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। इसे कैंसर पैदा करने वाली चीजों की लिस्ट में रखा गया है। जितना हो सके, घर का बना खाना ही खाएं।

3. शरीर को थोड़ा एक्टिव रखें (एक्सरसाइज)

सिर्फ बैठे रहने से बिमारियां घेरती हैं। अमेरिकन कैंसर सोसाइटी के मुताबिक, जो लोग रोजाना थोड़ी कसरत या योग करते हैं, उन्हें ब्रेस्ट और कोलन कैंसर होने का डर बहुत कम होता है। दिन में कम से कम 30 मिनट की वॉक भी बहुत फायदेमंद है।

4. धूप से बचाव है जरूरी

सूरज की तेज धूप (UV किरणें) स्किन कैंसर की बड़ी वजह बन सकती हैं। जब भी कड़ी धूप में बाहर निकलें, सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें या शरीर को कपड़े से ढक कर रखें। यह सिर्फ खूबसूरती के लिए नहीं, बल्कि आपकी सेहत के लिए जरूरी है।

5. वजन पर लगाम (मोटापा है खतरे की घंटी)

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि ज्यादा वजन होने से कम से कम 13 तरह के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। सही खान-पान और एक्टिव रहकर अपना वजन काबू में रखें, यह कैंसर से बचने का सबसे बड़ा मंत्र है।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल