
Health Tips
कुछ लोगों को चटपटा खाने का बहुत शौक होता है। ऐसे लोग भोजन के साथ सुबह शाम रोजाना अचार का सेवन भी करते हैं। लेकिन अचार का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद नहीं है। अचार का सेवन कभी कभार करना ही ठीक होता है। आइए जानते हैं लगातार अचार का उपयोग करने से सेहत को क्या नुकसान हो सकते हैं।
कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ेगा-
अगर आप अचार का लगातार रोजाना सेवन करते हैं। तो इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने का भय बना रहता है। क्योंकि अचार को लंबे समय तक नमी से बचाने के लिए इसमें अधिक तेल डाला जाता है।इस कारण अचार खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा रहता है और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट से संबंधित बीमारियों के लिए ठीक नहीं रहता है।
आ सकती है सूजन-
अचार का अधिक सेवन हमारे शरीर में सूजन की समस्या खड़ी कर सकता है। क्योंकि अचार को अधिक समय तक ठीक रखने के लिए इसमें कुछ प्रिजर्वेटिव का उपयोग किया जाता है। जो शरीर के लिए फायदेमंद नहीं होते हैं। जिस कारण अचार के सेवन कम मात्रा में और कभी-कभार ही करना चाहिए।
अल्सर की समस्या-
अचार में विभिन्न प्रकार के मसालों का उपयोग किया जाता है। इसमें सिरका भी मिलाया जाता है। जिनका लंबे समय तक सेवन आपके पेट में एसिडिटी और अल्सर की समस्या खड़ी कर सकता है। इसलिए अचार का सेवन जितना उपयोगी हो उतना ही करें।
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या-
अचार का सेवन करने से शरीर में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो सकती है। क्योंकि इसमें नमक का इस्तेमाल काफी अधिक मात्रा में किया जाता है। जिसके लगातार सेवन से शरीर में नमक यानी सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है। जिससे हाइपरटेंशन और हार्ट से संबंधित बीमारियां बढ़ने का खतरा रहता है। इसके साथ ही वाटर रिटेंशन की समस्या भी हो सकती है।
Published on:
11 Aug 2021 11:06 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
