30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rib Pain : पसलियों के दर्द से निजात पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

Rib pain : पसलियों के दर्द से निजात पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं। इससे पसलियों के दर्द से होने वाली परेशानी से बच जाएंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 10 Aug 2021, 9:15 PM IST

Rib Pain

Rib Pain

सही ढंग से नहीं सोना, बैठने उठने का तरीका गलत होना, शरीर को काफी देर तक स्थिर रखना, मांसपेशियों पर अत्यधिक दबाव डालने वाली एक्सरसाइज करना, भारी चीज उठाना, अनुचित तरीके से सांस लेना आदि कारणों से पसलियों का दर्द हो सकता है। इससे राहत पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय कर सकते।

यह भी पढ़ें - हमेशा फिट एंड फाइन रहने के लिए दिनचर्या में शामिल करें यह टिप्स।

-पसलियों के दर्द से निजात आने के लिए आप घर पर ही पान में मिलाए जाने वाले चूने ओर शहद का पेस्ट बनाकर दर्द वाली जगह पर लगाएं। इससे काफी आराम मिलेगा।

यह भी पढ़ें - गन्ने का जूस पीने से शरीर में होता है ऊर्ज का संचार।

-पसलियों के दर्द से बचने के लिए सरसों के तेल में तारपीन का तेल मिलाकर पसलियों पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं।

यह भी पढ़ें - नाखूनों की सुंदरता के लिए अपनाएं ये टिप्स।

काली मिर्च, तुलसी, अदरक का काढ़ा बनाकर एक चुटकी सेंधा नमक डालकर सेवन करने से पसलियों के दर्द से निजात मिलेगी।

यह भी पढ़ें - डैंड्रफ के कारण बदल गई है बालों की दशा तो यह करें उपाय।

गेहूं की रोटी बनाकर उसे एक तरफ से सेक ले और उसके दूसरी तरफ जो कच्ची है, उस तरफ सरसों का गर्म तेल लगाएं, हल्दी लगाएं और दर्द वाले स्थान पर बांधे। इससे पसलियों के दर्द में काफी आराम मिलेगा।

लहसुन की कली को भून कर चूर्ण बनाएं और शहद के साथ खाने से आराम मिलेगा। इसी के साथ दो चम्मच पिसा हुए जीरे को एक गिलास गर्म पानी में डालें और कपड़े में डालकर निचोड़ लें। अब इस पोटली से दर्द वाले जगह पर सिकाई करें। इससे पसलियों के दर्द से निजात मिलेगी।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल