14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Delhi NCR Viral Fever: दिल्ली-NCR के 56% घरों में कोविड और वायरल के लक्षण! सर्वे में खुलासा, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीकें

Delhi NCR Viral Fever: Delhi-NCR में Influenza A (H3N2) समेत वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जानें लक्षण, कारण और बचाव के आसान उपाय एक्सपर्ट Dr T P Sharma की सलाह से।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Dimple Yadav

Apr 14, 2026

Delhi NCR Viral Fever

Delhi NCR Viral Fever (Photo- gemini ai)

Delhi NCR Viral Fever: दिल्ली-NCR में इस समय वायरल बीमारियों का असर अभी भी काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है। एक हालिया सर्वे के मुताबिक, करीब 56% घरों में कम से कम एक सदस्य को बुखार, खांसी या गले में खराश जैसे लक्षण हैं। यानी आधे से ज्यादा परिवार किसी न किसी तरह की बीमारी से जूझ रहे हैं।

क्या कहता है सर्वे?

लोकल सर्वे में सामने आया कि 44% घरों में कोई बीमार नहीं है। 12% घरों में 1 व्यक्ति बीमार है। 33% घरों में 2-3 लोग बीमार हैं। 11% घरों में 4 या उससे ज्यादा लोग बीमार हैं। इससे साफ है कि कई घरों में एक साथ कई लोग बीमार पड़ रहे हैं, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी पर असर पड़ रहा है।

कौन-कौन सी बीमारियां फैल रही हैं?

डॉक्टरों के मुताबिक, इस समय Influenza A (H3N2) सबसे ज्यादा फैल रहा है। इसके अलावा मेटाप्न्यूमोवायरस और अन्य वायरल इंफेक्शन भी साथ में फैल रहे हैं। इसके आम लक्षण हैं:

  • बुखार और ठंड लगना
  • खांसी और गले में दर्द
  • कमजोरी और थकान
  • सिर और शरीर में दर्द

कई लोगों में ये लक्षण लंबे समय तक बने रह रहे हैं, जिससे ठीक होने में ज्यादा समय लग रहा है।

क्यों बढ़ रहे हैं ये मामले?

जनरल फिजिशियन Dr T P Sharma के मुताबिक, “मौसम में अचानक बदलाव, बढ़ता प्रदूषण और कमजोर होती इम्यूनिटी इन बीमारियों के फैलने की बड़ी वजह है।” वे बताते हैं कि दिन-रात के तापमान में अंतर, खराब एयर क्वालिट, बदलता मौसम (सीजनल चेंज) इन सबके कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे वायरस आसानी से हमला कर देते हैं।

इसका असर किन लोगों पर ज्यादा?

बुजुर्ग, बच्चे और जिन लोगों को पहले से अस्थमा, डायबिटीज या दिल की बीमारी है, उनमें खतरा ज्यादा होता है। ऐसे लोगों में यह बीमारी जल्दी बिगड़ सकती है।

इससे बचने के लिए क्या करें?

डॉ. शर्मा के अनुसार, कुछ आसान सावधानियां अपनाकर आप खुद को और परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं:

  • हाथों को बार-बार धोएं
  • भीड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें
  • अगर घर में कोई बीमार है तो उसे अलग रखें
  • भरपूर पानी पिएं और आराम करें
  • बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक न लें

हालात धीरे-धीरे बेहतर

हालांकि पहले 69% घरों में बीमारी थी, जो अब घटकर 56% हो गई है। इसका मतलब है कि हालात धीरे-धीरे बेहतर हो रहे हैं, लेकिन अभी भी सावधानी जरूरी है।

कई घरों में एक साथ लोग बीमार

अभी दिल्ली-NCR में वायरल बीमारियां तेजी से फैल रही हैं और कई घरों में एक साथ लोग बीमार पड़ रहे हैं। इसकी मुख्य वजह मौसम, प्रदूषण और कमजोर इम्यूनिटी है। अगर आप थोड़ी सावधानी रखें और समय पर इलाज लें, तो इन बीमारियों से बचना और जल्दी ठीक होना दोनों संभव है।