7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रात में सलाद के रूप में कच्चा प्याज खाना हो सकता है खतरनाक, जान लीजिए आप

कच्चा प्याज (onion salad) खाना फायदेमंद होता है। लेकिन यदि आप इसका सेवन रात के समय करते हैं तो आपको एलर्जी, ब्लोटिंग, गैस आदि की समस्या हो सकती है।

3 min read
Google source verification
Onion Salad

Onion Salad

Onion Salad: सलाद का सेवन अक्सर लोग करते हैं। जिसमें प्याज, मूली आदि शामिल हो सकते हैं। कई लोग रात में भी कच्चा प्याज का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है यह आपके लिए खतरनाक हो सकती है। इसे रात में सलाद (Onion Salad) के रूप में खाना नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में आज हम जानेंगे की रात में कच्चा प्याज का सेवन आपके लिए कैसे खतरनाक हो सकता है। यदि आप रात में इसे खाते है तो इससे शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है।

रात में कच्चा प्याज खाने के नुकसान

Onion Salad: एलर्जी हो सकती है

यह भी पढ़ें: Blood Sugar को कंट्रोल कर सकती हैं ये 5 तरह के आटे से बनी रोटियां

यदि आप रात में कच्चा प्याज का सेवन करते हैं तो इससे एलर्जी की समस्या हो सकती है। ऐसे में यदि आप कच्चा प्याज खाने का शोक रखते हैं तो आप इसे दिन में खा सकते हैं। आप रात में कच्चा प्याज के अलावा पकी प्याज का सेवन कर सकते हैं। ऐसे में ​यदि आप रात में सलाद खाने के शौकिन है तो अन्य सब्जियों खा सकते हैं।

Onion Salad:गैस व ब्लोटिंग की समस्या

कच्चा प्याज में रैफिनोज होने के कारण यह आपके गैस और ब्लोटिंग की समस्या दे सकता है। ऐसे में यदि आप रात के समय इसका सेवन करते हैं तो समस्या ज्यादा हो सकती है। इसमें फाइबर व पोषक तत्व होने के कारण रात में खाने से पाचन की समस्या की हो सकती है। इसलिए इसका सेवन रात में करने से बचना चाहिए।

Onion Salad:नींद की समस्या आ सकती है

यदि आप रात में कच्चा प्याज (Onion Salad) का सेवन करते हैं तो इससे आपकी नींद प्रभावित हो सकती है। इसमें एक प्रकार का अमीनो एसिड होता है जो आपको यह समस्या दे सकता है। ऐसे में यदि आप ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करते हैं तो नींद की समस्या उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में रात के समय इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

कच्ची प्याज खाने के फायदे

  • प्याज में क्वेरसेटिन की उपस्थिति इम्युनिटी को मजबूत करने में सहायक होती है। यह सूजन को कम करने और रक्तचाप को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।
  • प्याज में विटामिन सी, विटामिन बी, और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो उच्च रक्तचाप से ग्रसित व्यक्तियों के लिए लाभकारी हैं। इसमें उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद हैं।
  • प्याज के सेवन से रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में सहायता मिल सकती है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी प्रभावी है। इसे आहार में शामिल करने से पाचन तंत्र में सुधार होता है और सर्दी-खांसी के उपचार में भी इसका उपयोग किया जाता है।

यह भी पढ़ें: Vitamin B12 Deficiency : अगर हाथों-पैरों में होती है झुनझुनाहट और हीमोग्लोबिन में कमी, इस विटामिन की हो सकती है कमी

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।