5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक्सपर्ट से जानिए… क्यों होती है थकान, कैसे पा सकते हैं निजात

खानपान में पोषण की कमी, व्यस्त दिनचर्या, तनाव की वहज से लोगों में थकान बढ़ रही है। छोटे-मोटे काम भी करने में आलस्य आता है। ऐसा महसूस होता है कि जैसे शरीर में जान ही नहीं है। भारीपन महसूस होता है। छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ापन, गुस्सा बढ़ता है।
less than 1 minute read
Google source verification
tiredness

एक्सपर्ट से जानिए... क्यों होती है थकान, कैसे पा सकते हैं निजात

थकान व्यस्त दिनचर्या, गर्मी का मौसम, खानपान की गड़बड़ी के अलावा और भी वजहें हो सकती हैं। ज्यादा सोने से थकान होती है। ठीक से पानी नहीं पीने से भी थकावट होती है। इसके अलावा कई बार शारीरिक श्रम करते समय सांस फूलने लगती है, लेकिन श्रम करते रहने से थकान या सांस फूलती है। व्यायाम अधिक करने, एसिडिटी, रूटीन से अलग काम करने से थकान हो सकती है। लेकिन यदि यह थकान ज्यादा देर तक या कई दिनों तक महसूस हो तो चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।
लक्षणों को पहचानें
थकान होने पर बुखार, सिरदर्द व नींद आ सकती है। थायरॉइड, डायबिटीज, मोटापा, एनीमिया, गर्भावस्था में खून की कमी से थकान के साथ चक्कर आते हैं। यदि अचानक थकान होने पर (सांस न फूल रही हो तो) यह जानना चाहिए कि रक्त स्राव, हीमोग्लोबिन की कमी की वजह हो सकती है।
इन बातों का ध्यान रखें
1- भूख न हो तो जबरदस्ती न खाएं। हल्का-फुल्का या कोई मौसमी फल खा सकते हैं।
2- रात में भोजन करने के तुरंत बाद न सोएं। सोने से दो घंटे पहले भोजन करना चाहिए।
3- भोजन उतना ही करें जिससे पेट में भारीपन महसूस न हो। भूख से कम खाएं व गरिष्ठ चीजें न लें।
4- भोजन के बाद चाय, कॉफी या नींबू पानी के बजाय या लस्सी व छाछ पीएं।
5- तले-भुने आहार की मात्रा कम और ताजे फलों और सब्जियों की मात्रा ज्यादा लें।
6- भोजन करने के तुरंत बाद पानी न पीएं। हाजमा बिगड़ सकता है।
7- हफ्ते में एक दिन उपवास रखें। इससे अंगों को कुछ अंतराल के बाद फिर से काम शुरू करने के लिए पर्याप्त आराम मिल जाता है।
एक्सपर्ट : डॉ. आदर्श वाजपेयी, वरिष्ठ फिजिशियन, भोपाल