
आंख में बढ़ता काला निशान और लगातार जलन हो सकता है आंख का कैंसर- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)
Eye Cancer Symptoms: जब भी हम कैंसर के बारे में सुनते हैं, तो हमारे दिमाग में ब्लड कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर या लंग्स कैंसर की बात आती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कैंसर हमारी आंखों में भी हो सकता है? जी हां, इसे आई कैंसर (Eye Cancer) कहते हैं। बहुत से लोग आंखों में होने वाले छोटे-मोटे बदलावों को आम समझकर छोड़ देते हैं, जो आगे चलकर बड़ी मुसीबत बन सकता है।
क्लीवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) और एनएचएस (NHS) के अनुसार, आंख में दिखने वाला कोई भी नया काला निशान या लगातार होने वाली जलन आंख के कैंसर का शुरुआती संकेत हो सकती है। आइए समझते हैं कि यह बीमारी क्या है और इसके लक्षण क्या हैं।
आंख का कैंसर तब होता है जब आंख के अंदर या उसके आसपास की कोशिकाएं (cells) असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं और एक ट्यूमर का रूप ले लेती हैं। यह आंख के किसी भी हिस्से में हो सकता है, लेकिन इसका सबसे आम रूप इंट्राऑकुलर मेलानोमा (Intraocular Melanoma) है, जो आंख के पिछले हिस्से की पिगमेंट बनाने वाली कोशिकाओं से शुरू होता है।
डॉक्टर एक विशेष लेंस और रोशनी (Ophthalmoscope) की मदद से आंख के पिछले हिस्से की गहराई से जांच करते हैं। आई अल्ट्रासाउंड (Eye Ultrasound) से आंख के अंदर ट्यूमर के साइज और उसकी जगह का पता चलता है। बहुत कम मामलों में, जरूरत पड़ने पर डॉक्टर आंख के टिशू का एक छोटा सा टुकड़ा लेकर बायोप्सी के लिए लैब भेजते हैं।
डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Published on:
19 Jul 2026 12:00 pm
