
उदासी के साथ आवाजें सुनाई देना और भ्रम होना हो सकता है साइकोटिक डिप्रेशन का संकेत- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)
Psychotic Depression Symptoms: डिप्रेशन (Depression) या अवसाद के बारे में तो हम सब अक्सर सुनते रहते हैं, जिसमें इंसान हर समय उदास और निराश रहने लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब डिप्रेशन बहुत ज्यादा गंभीर (Severe) रूप ले लेता है, तो मरीज को ऐसी आवाजें सुनाई देने लगती हैं या ऐसी चीजें दिखने लगती हैं जो हकीकत में होती ही नहीं हैं?
साधारण डिप्रेशन में इंसान सिर्फ बहुत ज्यादा दुखी, थका हुआ और निराश महसूस करता है। लेकिन जब किसी को साइकोटिक डिप्रेशन होता है, तो वह हकीकत की दुनिया से पूरी तरह कट जाता है (Lose contact with reality)। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, इस बीमारी में डिप्रेशन के साथ-साथ दो मुख्य चीजें होने लगती हैं।
मरीज के दिमाग में ऐसी बातें या विश्वास बैठ जाते हैं जो बिल्कुल सच नहीं होते। जैसे- उसे लग सकता है कि उसने कोई बहुत बड़ा अपराध कर दिया है, या उसकी वजह से दुनिया में सब कुछ बुरा हो रहा है, भले ही उसकी कोई गलती न हो। मरीज को कान में अजीब या डरावनी आवाजें सुनाई दे सकती हैं, जो दूसरों को नहीं सुनाई देतीं। कभी-कभी उसे ऐसी चीजें दिखाई, सूंघने या चखने में आ सकती हैं जो वहां मौजूद ही नहीं हैं।
NHS के मुताबिक, साइकोटिक डिप्रेशन से पीड़ित इंसान में ये बदलाव साफ देखे जा सकते हैं;
अगर परिवार में पहले भी किसी को गंभीर डिप्रेशन या मानसिक बीमारी रही हो, तो इसका खतरा बढ़ जाता है।
किसी करीबी की मौत, बड़ा आर्थिक नुकसान, तलाक या बचपन का कोई गहरा मानसिक आघात भी इसे ट्रिगर कर सकता है।
डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Published on:
19 Jul 2026 04:00 pm
