
Walking Benefits
रोजाना पैदल चलने से मांसपेशियों को बल मिलता है और वह मजबूत होती है। अगर आप लंबे समय तक चलना फिरना बंद कर देते हैं। तो इसका असर आपके पैरों पर पड़ता है। पैरों की मांसपेशियां कमजोर हो जाती है और फिर आपको थोड़ा बहुत भी चलने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि आप रोजाना Walking करें । इससे आपका शरीर भी फिट रहेगा और आपके पैर भी मजबूत होंगे।
इसलिए जरूरी है चलना-
जानकारी के अनुसार हमारे शरीर में 50% हडिडयां और 50% मांसपेशियां होती है। अगर हम नहीं चलते हैं, तो मांसपेशियां भी सुस्त हो जाती है और उनमें ताकत नहीं बचती है। इस कारण कुछ समय बाद आप चलना चाहते हैं। तो भी आप चल नहीं पाते हैं, या थोड़ी बहुत दूर चलने में ही थक जाते हैं। इसलिए आप कोशिश करें कि रोजाना चलें। अगर आप दिन भर नहीं चल पाते हैं। तो कम से कम सुबह या शाम को करीब आधा घंटा टहलने के लिए जरूर जाएं।
यह भी पढ़ें - सेहत के लिए सबसे फायदेमंद है सूर्य नमस्कार।
पैरों की मजबूती जरूरी-
हमारे पूरे शरीर का वजन पैरों पर होता है। अगर पैर मजबूत होंगे। तो हम आसानी से अपने शरीर का वजन भी सहन कर पाएंगे और अगर पैर मजबूत नहीं होंगे तो हमें अपने पैरों पर ही खड़ा होना मुश्किल होगा। इसलिए जरूरी है कि पैरों की एक्सरसाइज हो। क्योंकि पैर की मांसपेशियां मजबूत रहेगी। तो हमारे पैर भी मजबूत रहेंगे। असल बात तो यह है कि बुढ़ापा भी पैरों से शुरू होकर ऊपर की ओर बढ़ता है, इसलिए जरूरी है कि आप रोजाना पैदल जरूर चलें।
कैल्शियम का सेवन करें-
हमें अपने पैर और शरीर को मजबूत रखने के लिए चलना तो चाहिए। इसी के साथ कैल्शियम से भरपूर फूड्स का सेवन भी करना चाहिए। हम अपने आहार में दूध को शामिल करें। रोजाना एक गिलास दूध पीने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम मिलता है।
आधा घंटा जरूर चले-
चाहे शरीर के लिए आप अन्य एक्सरसाइज करें या ना करें। लेकिन पैरों की मजबूती के लिए कम से कम आधा घंटा या 40 मिनट जरूर पैदल चले। इससे आपके पैरों की मांसपेशियों को बल मिलेगा ,और वह आपको लंबे समय तक चलने के लिए शक्ति प्रदान करेंगे।
Published on:
14 Jun 2021 11:35 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
