29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला की सोनोग्राफी में भ्रूण में भ्रूण, जानिए क्या है फीटस इन फीटू

Fetus in Fetu: बुलढाणा (महाराष्ट्र) में एक गर्भवती महिला की सोनोग्राफी में भ्रूण में भ्रूण का मामला देखने को मिला। ऐसे में जानिए क्या होता है भ्रूण में भ्रूण।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Puneet Sharma

Jan 31, 2025

Fetus in fetus in women sonography know what is fetus in fetus

Fetus in fetus in women sonography know what is fetus in fetus

Fetus in Fetu: महाराष्ट्र में सामने आया एक मामला डॉक्टरों के लिए भी किसी आश्चर्य से कम नहीं था। यहां एक मामला आया कि जिसे देखकर सभी हैरान हो गए। दरअसल सोनोग्राफी के दौरान एक नवजात शिशु के पेट में भ्रूण पाया गया जिसे फीटस इन फीटू कहा जाता है। यह एक बहुत दुर्लभ स्थिति होती है। इसका पता तब चल सका जब महिला नियमित जांच के लिए बुलढाणा जिला महिला अस्पताल गई।

क्या होता है भ्रूण में भ्रूण : What happens to the Fetus in Fetu

यह भी पढ़ें: 61 की उम्र में नवजोत सिंह सिद्धू ने 33 किलो वजन घटाया – जानिए कैसे

भ्रूण में भ्रूण एक असामान्य चिकित्सा स्थिति है, जिसमें गर्भावस्था के दौरान एक भ्रूण दूसरे भ्रूण के भीतर विकसित होता है। यह आमतौर पर मोनोज़ायगोटिक (एक ही भ्रूण से उत्पन्न) जुड़वा बच्चों में पाया जाता है, जहां एक भ्रूण पूरी तरह से विकसित होता है, जबकि दूसरा भ्रूण उसके अंदर फंसकर उसी के शरीर से पोषण प्राप्त करता है।

क्या है कारण भ्रूण में भ्रूण का

  • इस स्थिति का कारण यह है कि जब गर्भ में जुड़वा भ्रूण का विकास प्रारंभिक अवस्था में होता है, लेकिन किसी कारण वश एक भ्रूण पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाता और दूसरे भ्रूण के शरीर के अंदर शाम‍िल हो जाता है। ऐसा भ्रूण आमतौर पर शिशु के पेट में या रीढ़ की हड्डी के पास पाया जाता है।
  • इस स्थिति का होने का कारण अपर्याप्त ब्‍लड फ्लो भी हो सकता है। ऐसा तब होता है जब छोटे भ्रूण को पर्याप्त ब्‍लड फ्लो नहीं मिल पाता तो वह विकसित भ्रूण के शरीर में रह जाता है।
  • इसके पीछे अनुवांशिक कारण भी हो सकते हैं।

क्या है पुरा मामला

बुलढाणा (महाराष्ट्र) में एक गर्भवती महिला की सोनोग्राफी में भ्रूण में भ्रूण का मामला देखने को मिला। स्त्री रोग विशेषज्ञ और सोनोग्राफी विशेषज्ञ डॉ प्रसाद अग्रवाल ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि मुश्किल से 10-15 ऐसे मामले होते हैं। दो दिन पहले, एक 32 वर्षीय महिला नियमित जांच के लिए यहां आई थी। वह 9 महीने की गर्भवती है। सोनोग्राफी करते समय, मैंने पाया कि उसके अजन्मे बच्चे में भी एक बच्चा है। हम उसकी पिछली सोनोग्राफी में इसे भूल गए थे क्योंकि यह दुर्लभतम स्थिति है।

भ्रूण में भ्रूण के लक्षण

जब भ्रूण में भ्रूण होता है तो उसके लक्षण कुछ इस प्रकार हो सकते हैं जैसे

  • नवजात के पेट में असामान्य सूजन का होना
  • पाचन संबंधी समस्याएं जैसे उल्टी, कब्ज और भूख न लगना।
  • पेट में गांठ महसूस होना।
  • कभी-कभी सांस लेने में कठिनाई होना।

यह भी पढ़ें: Cure Mouth Ulcers: आप भी मुंह में छालों से परेशान है, जानिए इसके पीछे का कारण और बचाव उपाय

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।