29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Guava Benefits and Side Effects: अगर आप अमरूद खाते हैं तो इन बातों का रखें ध्यान

Guava Benefits and Side Effects: क्या आप जानते हैं कि एक अमरूद में 112 कैलोरी और 23 ग्राम से अधिक कार्बोहाइड्रेट होता है। जानिए अमरूद के बारे में और भी रोचक बातें। साथ ही जानिए इसके फायदे और नुकसान के बारे में।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashwin Sharma

•

Updated: 17 Aug 2021, 8:59 PM IST

guava is good for health or not

Guava Benefits and Side Effects: अगर आप अमरूद खाते हैं तो इन बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली। Guava Benefits and Side Effects: अमरूद एक स्वादिष्ट और सेहत के लिए जरूरी सभी पोषक तत्वों से भरपूर फल है। कैलोरी में कम और फाइबर से भरपूर यह फल कई रोगों से लड़ने में सहायक है। साथ ही अमरूद के पत्ते भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। अमरूद के पत्तों का रस पीने से हृदय, पाचन और प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा मिल सकता है। लेकिन इस फल में कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो सभी के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो किसी बीमारी से पीड़ित हैं।

फल डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए भी फायदेमंद है क्योंकि इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसके अलावा फोलेट और बीटा कैरोटीन कुछ अन्य पोषक तत्व हैं जो इस फल में प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। कुछ लोग हैं जिन्हें अमरूद का सेवन करते समय सावधान रहना चाहिए।

यह भी पढ़े:-जानिए शिमला मिर्च का सेवन क्यों है जरूरी

सूजन को बढ़ाता है

अमरूद विटामिन सी और फ्रक्टोज से भरपूर होता है। यही वजह है कि अधिक मात्रा में अमरूद खाने से आप फूला हुआ महसूस कर सकते हैं। पानी में घुलनशील विटामिन होने के कारण शरीर को बहुत अधिक विटामिन सी को शोषित करने में कठिनाई होती है, इसलिए ओवरलोडिंग अक्सर सूजन को बढ़ाता है।

मधुमेह रोगी रहें सावधान

डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए अमरूद पसंदीदा फलों में से एक है। साथ ही ध्यान रखें कि यदि आप अपने खाने में इस फल को शामिल कर रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप अपने ब्लड ग्लूकोज लेवल की नियमित रूप से जांच करते रहें। 100 ग्राम कटे हुए अमरूद में 9 ग्राम प्राकृतिक चीनी होती है। इसलिए, बहुत अधिक खाने से आपका शुगर लेवल बढ़ सकता है।

अमरूद कितनी मात्रा में और कब खाना चाहिए?

अगर आपका भी यह सवाल है तो जान लीजिए कि एक दिन में एक अमरूद खाना सुरक्षित है। इससे अधिक लेना शायद अच्छा विचार न हो। आप अपने शरीर को एनर्जी देने के लिए भोजन के बीच या कसरत से पहले या बाद में फल खा सकते हैं। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि रात में आप फल खाने से बचें क्योंकि इससे सर्दी और खांसी हो सकती है।

यह भी पढ़े:-खाली पेट ना करे इन फलों का सेवन

अमरूद के फायदे

बात अगर अमरूद के पोषक तत्व की करें तो अमरूद एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन सी और पोटेशियम से भरपूर होते हैं। एक अमरूद में सिर्फ 112 कैलोरी और 23 ग्राम से अधिक कार्बोहाइड्रेट होता है। फाइबर की मात्रा लगभग 9 ग्राम होती है और अमरूद में स्टार्च नहीं होता है। एक कटे हुए अमरूद में वसा की मात्रा 1.6 ग्राम होती है, लेकिन इसमें प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है, लगभग 4 ग्राम।

1. अमरूद को काले नमक के साथ खाने से पाचन संबंधी समस्या दूर हो जाती है। पाचन क्रिया के लिए ये बेहतरीन फल है।
2. अगर आपके बच्चों के पेट में कीड़े हो गए हैं तो अमरूद का सेवन करना फायदेमंद होगा।
3. अमरूद की पत्तियों को पीसकर उसका पेस्ट बनाकर आंखों के नीचे लगाने से काले घेरे और सूजन कम हो जाती है।
4. अगर आपको कब्ज की समस्या है तो सुबह खाली पेट पका हुआ अमरूद खाना फायदेमंद रहता है।
5. अगर आपके मुंह से दुर्गंध आती है तो अमरूद की कोमल पत्तियों को चबाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इसके अलावा इसे चबाने से दांतों का दर्द भी कम हो जाता है।
6. अगर किसी को पित्त की समस्या हो जाए तो उसके लिए भी अमरूद का सेवन करना फायदेमंद होता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।