29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health News: भूलकर भी इन चीजों को न खाएं खाली पेट, सेहत को सकता है नुकसान

Health News: सेहतमंद रहने के लिए इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि खाली पेट क्या खाएं और क्या नहीं? जानिए कौन सी चीजें खाली पेट लेने पर नुकसान पहुंचा सकती हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 3 Aug 2021, 11:35 PM IST

health news

Health News: सेहतमंद रहने के लिए इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि खाली पेट क्या खाएं और क्या नहीं? जानिए कौन सी चीजें खाली पेट लेने पर नुकसान पहुंचा सकती हैं।

मिर्च-मसालेदार खाना
खाली पेट कभी भी चटपटा, मिर्च मसाले वाला खाना नहीं खाना चाहिए। ये पेट का हाजमा बिगाड़कर एसिडिटी का कारण बन सकते हैं।

Read More: देश की एक तिहाई आबादी में कोरोना एंटीबॉडी, जानें सभी राज्यों का हाल

कॉफी/चाय
खाली पेट चाय या कॉफी पीना भी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता। चाय या कॉफी के साथ बिस्किट, स्नैक्स या स्प्राउट्स लेना फायदेमंद रहता है।दवाएंअक्सर चिकित्सक भी खाली पेट दवाएं न लेने की सलाह देते हैं। क्योंकि खाली पेट दवा लेने से एसिडिटी की शिकायत हो सकती है।

केला
सुबह खाली पेट केला खाने से बॉडी में मैग्नीशियम की मात्रा बढ़ जाती है। इससे बिस्किट आदि खाकर ही केला खाएं।

Read More: लोहे के बर्तन में पका हुआ खाना खाने से शरीर में नहीं होगी आयरन की कमी

टमाटर
इसमें भी एसिड होता है। जो खाली पेट लेने पर जलन का कारण बन सकता है।

सोडा
इसमें कार्बोनेट एसिड की मात्रा अधिक होने के कारण बेचैनी और घबराहट के साथ उल्टी भी हो सकती है। जो डिहाइडे्रशन की वजह भी बन सकती है।

Read More: अदरक और नींबू का रस झड़़ते बालों के लिए है औषधि, ऐसे करें इस्तेमाल

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।