
Health benefits of asafoetida if using in Lentils and Vegetable
Health Tips: हींग का सेवन करने से सेहत को कई प्रकार के फायदे मिलते हैं। दाल और सब्जी में जब हींग का छौंक लगाया जाता है तो खाने का स्वाद बढ़ा दी है। ठीक ऐसे ही हींग का इस्तेमाल करने से शरीर की कई समस्या को दूर किया जा सकता है। हींग का इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधीय के रूप में किया जाता है। हींग का इस्तेमाल स्वास्थ्य से संबंधित कई समस्याओं को दूर करने में किया जाता है। पाचन को बेहतर बनाने में हींग का सेवन करना फायदेमंद होता है। हींग बच्चों की पेट दर्द की समस्या को दूर करने में मददगार साबित होता है। तो आइए जानते हैं हींग से मिलने वाले फायदे के बारे में
हींग के फायदे
पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद
पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए हींग का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि हींग पेट दर्द, एसिडिटी और अपच की समस्या को दूर करने में मदद करता है। साथ ही ये पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। रोजाना हींग का सेवन करने से पेट की समस्या दूर रहेगी।
यह भी पढ़े: गर्मी के मौसम में खुद को हेल्दी बनाए रखने के लिए अपनी डाइट में प्याज को जरूर शामिल करें
बच्चों के लिए फायदेमंद
बच्चों की पेट फूलने की समस्या को दूर करने के लिए हींग का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। बच्चे के पेट फूलने की शिकायत होने पर बच्चों की नाभि के आसपास हींग का लेप लगाएं। ऐसा करने से बच्चों को पेट दर्द से तुरंत राहत मिलती है।
पीरियड दर्द को कम करने में फायदेमंद
पीरियड दर्द को कम करने के लिए हींग का इस्तेमाल करना फायदेमंद माना जाता है। पीरियड के दौरान ज्यादातर महिलाओं को पेट दर्द की समस्या हो होती है। इससे राहत पाने के लिए आप चुटकी भर हींग को पानी के साथ ले सकती हैं। इससे पेट दर्द से तुरंत आराम मिलता है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Updated on:
26 May 2022 07:32 pm
Published on:
26 May 2022 07:31 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
