4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chiku Benefits: रोजाना चीकू का सेवन करने से पाचन तंत्र संबंधी समस्याएं होंगी दूर, जानें अन्य फायदे

Chiku Benefits: चीकू का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। चीकू कई सारे पोषक तत्त्वों के गुणों से भरपूर होता है। चीकू का सेवन करने से पाचन तंत्र संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है।

2 min read
Google source verification
Chiku Benefits: रोजाना चीकू का सेवन करने से पाचन तंत्र संबंधी समस्याएं होंगी दूर, जानें अन्य फायदे

Health benefits of eating sapota for digestion

Chiku Benefits: आलू के जैसा दिखने वाला चीकू एक स्वादिष्ट फल है। चीकू का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते है। चीकू में विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन ई, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्त्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। चीकू की तरह ही इसके पत्ते, जड़ और छाल स्वास्थ्य लाभों से भरे होते है, जिनका इस्तेमाल औषधी के रूप में किया जाता है। एनर्जी बढ़ाने और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए चीकू का सेवन करना फायदेमंद होता है। तो आइए जानते है चीकू का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

चीकू खाने के फायदे

1. पाचन को मजबूत बनाने में फायदेमंद
पाचन को मजबूत बनाने के लिए चीकू का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। चीकू में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करते है। साथ ही ये पेट दर्द, पेट गैस, बदहजमी और फूड पाइप में होने वाली सूजन से राहत दिलाने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़े: सेहत से लेकर स्किन की समस्याओं को दूर करने के लिए मुलेठी की चाय पीना होता है फायदेमंद, जानें इसके कमाल के फायदे

2. हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए चीकू का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। चीकू में कैल्शियम और फास्फोरस भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनने में मदद करते है। साथ ही ये बुढ़ापे की वजह से होने वाली कमजोर हड्डियों को ठीक करने में भी मदद करता है।

3. एनर्जी बढ़ाने में फायदेमंद
एनर्जी बढ़ाने के लिए चीकू का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। चीकू में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है, जो शरीर को एनर्जी देने का काम करता है। इसलिए चीकू का सेवन करने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है।
यह भी पढ़े: सब्जा बीज के है ये अद्भुत, तनाव और वजन को कम करने में होता है मददगार

4. डिप्रेशन को दूर करने में फायदेमंद
डिप्रेशन को दूर करने के लिए चीकू का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। चीकू में मौजूद तत्व दिमाग में ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करते हैं। जिससे अच्छी नींद आती है और डिप्रेशन को दूर करने में मदद मिलती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल