
Health benefits of guava leaf tea in hindi
Guava Leaf Tea Benefits: अमरूद की पत्तियों से बनी चाय पीने से सेहत को कई तरह से लाभ मिलते है। अमरूद के पत्तों में कई सारे पोषक तत्त्वों के गुण पाए जाते है, जो कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करते है। अमरूद की औषधीय गुणों से भरपूर होती है, जिसकी वजह से इसका इस्तेमाल चाय के रूप में किया जाता है। अमरूद की पत्तियों में एंटी ऑक्सीडेंट, फ्लेवोनोइड और क्वेरसेटिक के साथ मेडिसिनल प्रॉपर्टीज भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो अमरूद की पत्तियों से बनी चाय की लोकप्रियता बढ़ाते हैं। अमरूद की पत्तियों से बनी चाय पीने से शरीर को कई प्रकार के समस्याओं से दूर रखने में मदद करता है। तो आइए जानते है अमरूद की पत्तियों से बनी चाय पीने के फायदे के बारे में
अमरूद के पत्तों से बनी चाय पीने के फायदे
1. कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में फायदेमंद
कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए अमरूद की पत्तियों से बनी चाय पीना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अमरूद की पत्तियों में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने वाले पोषक तत्त्व पाए जाते है, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करते है और दिल को स्वस्थ बनाए रखते है।
यह भी पढ़े: यूरिक एसिड बढ़ने पर भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, हो सकती है समस्या
2. स्किन के लिए फायदेमंद
स्किन से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए अमरूद की पत्तियों से बनी चाय पीना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अमरूद की पत्तियों में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, मुंहासों की समस्या को दूर करने में मदद करते है। साथ ही स्किन से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करते है।
3. इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने में फायदेमंद
इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने के लिए अमरूद की पत्तियों से बनी चाय पीना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अमरूद की पत्तियों में कई सारे पोषक तत्त्वों के गुण पाए जाते है, इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने में मदद करते है। साथ ही ये विभिन्न बीमारियों के खतरे को भी कम करते है।
यह भी पढ़े: क्या आपका पेट रहता है हमेशा खराब, तो करें इन फूड्स का सेवन, नही होगी इनडाइजेशन की समस्या
4. ब्लड शुगर कंट्रोल करने में फायदेमंद
ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए अमरूद की पत्तियों से बनी चाय पीना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अमरूद की पत्तियों में पोटेशियम, विटामिन्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स के गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Updated on:
07 Jun 2022 03:25 pm
Published on:
07 Jun 2022 03:24 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
