12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Health Benefits of Mushroom: एनीमिया के खतरे को कम करने के साथ ही इम्‍युनिटी को भी बढ़ाता है मशरूम

Health Benefits of Mushroom: मशरूम को महंगी सब्जियों में गिना जाता है। यह स्‍वाद में जितनी अच्छी होती है उतनी ही सेहत के लिए फायदेमंद होती है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Deovrat Singh

Jun 23, 2021

Health Benefits of Mushroom

इस मशरूम को खाने से शरीर हो जाएगा 'फौलादी', कीमत है तीन से चार लाख रुपये प्रति किलो

Health Benefits of Mushroom: मशरूम को महंगी सब्जियों में गिना जाता है। यह स्‍वाद में जितनी अच्छी होती है उतनी ही सेहत के लिए फायदेमंद होती है। मशरूम को अलग -अलग नामों से जाना जाता है। इसे खुम्ब, खुंबी, छत्राक और कुकरमुत्ता भी बोलते हैं। मशरूम फाइबर अच्‍छा स्रोत माना जाता है। मशरूम को बहुत सी दवाओं में भी इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते हैं इसके फायदे ...

Read More: जीवन का आनंद लेना है तो सुबह जल्दी उठने की ऐसे डालें आदत

इम्‍युनिटी
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए लोग दवाइयों का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन खाने की ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो इम्‍युनिटी को बढ़ाती है। ऐसे ही मशरूम शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। मशरूम के सेवन से शरीर में बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ती है। मशरूम में प्रोटीन, कार्बोहाइडेट, नाइट्रोजन, फास्फोरिक एसिड पाया जाता है। जिनसे शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है।

Read More: फिट रहने के लिए महिलाओं और पुरुषों को रोज लेनी चाहिए इतनी कैलोरी

एनीमिया में कारगर
मशरूम में आयरन भरपूर मात्रा में होता है। पर्याप्त मात्रा में इसके सेवन से एनीमिया के खतरे को कम किया जा सकता है। इसके अलावा मशरूम में दमा और मधुमेह जैसी बीमारियों से लड़ने की भी क्षमता होती है। इसमें कार्बोहाइड्रेट काफी कम मात्रा में होता है, लिहाजा यह शरीर का वजन नियंत्रित करने में भी मददगार होता है। इसमें मौजूद विटामिन डी हड्डियों और त्‍वचा संबंधी बीमारियों से भी छुटकारा दिलता है।

Read More: डिप्रेशन के यह लक्षण नजर आने पर तुरंत करें घरेलू उपाय