
Health benefits of onion juice and honey in hindi
Health Tips: प्याज का रस और शहद का एक साथ सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। कच्चे प्याज और शहद में कई सारे पोषक तत्वों के गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। प्राचीन समय से इन एक इस्तेमाल किया जाता रहा है। प्याज और शहद का एक साथ सेवन करने से वजन को करने में मदद मिलती है। साथ ही ये सर्दी-जुकाम की समस्या को दूर में करने में मदद करते हैं। सूजन को कम करने के लिए इनका एक साथ सेवन करना माना जाता है। तो आइए जानते हैं प्याज का रस और शहद का एक साथ सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में
प्याज का रस और शहद के फायदे
1. सर्दी-जुकाम की समस्या को दूर में फायदेमंद
सर्दी-जुकाम की समस्या को दूर कच्चे प्याज का रस और शहद का एक साथ सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कच्चे प्याज और शहद में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सर्दी-जुकाम की समस्या को दूर में मदद करते हैं। साथ ही इंफेक्शन और लू से भी बचाने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़े: केला ही नही इसके फूल के भी है कमाल के फायदे, वजन कम करने में होता है मददगार
2. वजन कम करने में फायदेमंद
वजन कम करने के लिए कच्चे प्याज का रस और शहद का एक साथ सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कच्चे प्याज में एक तरह का एंटीऑक्सीडेंट फ्लैवनॉयड पाया जाता है, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज बनाने में मदद करता है और शरीर में फैट जमने से रोकता है। मेटाबॉलिज्म बूस्ट होने से कैलोरी तेजी से बर्न होती है। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
3. हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कच्चे प्याज का रस और शहद का एक साथ सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कच्चे प्याज का रस और शहद के मिश्रण का एक साथ सेवन करने से इससे हड्डियों में होने वाली बीमारियां को दूर करने में मदद मिलती है। ये हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़े: शरीर में विटामिन K की कमी से हड्डियों के कमजोर होने का बढ़ जाता है खतरा, कमी को पूरा करने के लिए करें इन फूड्स का सेवन
4. सूजन को कम करने में फायदेमंद
सूजन को कम करने के लिए कच्चे प्याज का रस और शहद का एक साथ सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कच्चे प्याज और शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद करता है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Published on:
07 Aug 2022 04:07 pm
