12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Swimming Benefits: स्विमिंग करने से मिलते हैं गजब के फायदे, मानसिक तनाव होता है दूर

Swimming Benefits: स्विमिंग करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। स्विमिंग शरीर को फिट रखने में मदद करता है और स्वास्थ्य से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। साथ ही स्विमिंग करने से मानसिक तनाव दूर है।

2 min read
Google source verification
Swimming Benefits: स्विमिंग करने से मिलते हैं गजब के फायदे, मानसिक तनाव होता है दूर

Health benefits of swimming for mental health

Swimming Benefits: स्विमिंग करने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। शरीर को फिट और स्वस्थ बनाए रखने के लिए हम एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन स्विमिंग ऐसा एक्सरसाइज है, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। स्विमिंग करने से आप शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से मजबूत रह सकते हैं। स्विमिंग करने से दिल स्वस्थ रहता है और हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है। साथ ही इससे मांसपेशियां पर हड्डियां दोनों मजबूत होती है। मानसिक तनाव को दूर करने के लिए स्विमिंग करना बहुत ही फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं स्विमिंग करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

स्विमिंग करने के फायदे

1. मानसिक तनाव दूर होता
मानसिक तनाव दूर करने के लिए स्विमिंग करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि स्विमिंग करने से मानसिक तनाव दूर होता है। इसलिए मानसिक तनाव से राहत पाने के लिए आप स्विमिंग जरूर करें।
यह भी पढ़े: मक्का खाने से मिलते हैं कमाल के फायदे, कई समस्याएं होती हैं दूर

2. दिल को स्वस्थ रहता
दिल को स्वस्थ रखने के लिए स्विमिंग करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि स्विमिंग करने से दिल स्वस्थ रहता है और हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से भी राहत मिलती हैं। स्विमिंग करने से बैड एलडीएल कोलेस्ट्रॉल कम होता है और गुड एचडीएल कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। साथ ही हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है।

3. शरीर में एनर्जी बढ़ता
शरीर में एनर्जी बढ़ाने के लिए स्विमिंग करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि स्विमिंग करने से आपका मेटाबॉलिज्म लेवल बढ़ जाता है, जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है।
यह भी पढ़े: जानिए रोने से भी मिलते हैं कमाल के फायदे, आंसुओं का निकल जाना होता है अच्छा

4. हड्डियां मजबूत होती
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए स्विमिंग करना बहुत ही माना जाता है। स्विमिंग करने से हड्डियों को ताकत मिलती है, जिससे हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही मांसपेशियों की मजबूत होती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।