29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Corn Benefits: मक्का खाने से मिलते हैं कमाल के फायदे, कई समस्याएं होती हैं दूर

Corn Benefits: बरसात के मौसम में लोग मक्का खाना बहुत पसंद करते हैं। मक्का में कई सारे पोषक पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। मक्का हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 5 Jun 2022, 10:28 AM IST

Corn Benefits: मक्का खाने से मिलते हैं कमाल के फायदे, कई समस्याएं होती हैं दूर

Health benefits of Corn Makka khane ke fayde

Corn Benefits: मक्का का सेवन करने से शरीर को कई तरह से लाभ मिलता है। कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर मक्का स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होता है। मक्के का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। मक्के में विटामिन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फाइबर, जिंक आदि पोषक तत्वों के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में होने वाले पोषक तत्वों के कमी को पूरा करने में मदद करता हैं। मक्का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। मक्का एनीमिया से बचाव करने में भी मदद करता है। तो आइए जानते है मक्का का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

मक्का खाने के फायदे

कोलेस्ट्रोल को कम करने में फायदेमंद
कोलेस्ट्रोल को कम करने के लिए मक्का का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मक्का में विटामिन सी, फाइबर, कैरोटेनॉइड और बायोफ्लेविनॉइड्स के भरपूर गुण पाए जाते हैं, जो धमनियों को ब्लॉक होने से रोकता है। साथ ही ये कॉलेस्ट्रॉल का कम करता है।
यह भी पढ़े: रोजाना तुलसी के पत्ते के साथ काली मिर्च खाने से दूर होती हैं कई समस्याएं, जानें इनके फायदे

एनीमिया से बचाव करने में फायदेमंद
एनीमिया से बचाव करने के लिए मक्का का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मक्का में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने में मदद करता है। इसका सेवन करने से एनीमिया से बचाव होता है।

आंखों के लिए फायदेमंद
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए मक्का का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मक्का में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा मक्का में कैरोटीनोइड होते हैं, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते है।
यह भी पढ़े: गर्मियों में रोजाना पिएं खस का शरबत, रहेंगे बीमारियों से दूर

एनर्जी बढ़ाने में फायदेमंद
एनर्जी बढ़ाने के लिए मक्का का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है क्योंकि मक्का में कार्बोहाइड्रेट्स के गुण पाए जाते हैं, जो एनर्जी बनाने में मदद करता है। इसलिए इसे खाने के बाद शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।