
Health benefits of Tomato Juice Tamatar juice peene ke fayde
Tomato Juice Benefits: टमाटर का जूस पीने से सेहत को कई तरह से फायदे मिलते हैं। कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर टमाटर का जूस, स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। टमाटर का जूस सेहत के साथ ही स्किन के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। टमाटर में विटामिन-ए और विटामिन-सी, फाइबर, कैल्शियम और फोलेट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं। आंखों की स्वस्थ बनाए रखने के लिए टमाटर के जूस का सेवन जरूर करें। साथ ही ये डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं टमाटर का जूस पीने से शरीर को मिलने वाले फायदे के बारे में
टमाटर जूस पीने के फायदे
आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में फायदेमंद
आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए टमाटर का जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि टमाटर के जूस में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाया जाता है, जो आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: प्रेगनेंसी के दौरान ये 4 ड्रिंक्स पीना प्रेगनेंट महिलाओं के लिए होता है फायदेमंद
डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद
डायबिटीज के मरीजों के लिए टमाटर का जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि टमाटर में कैरोटीन, पोटैशियम, विटामिन सी, विटामिन-ई, फोलेट और फ्लेवोनोइड जैसे पोषक तत्वों के गुण पाए जाते हैं, जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है।
इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए टमाटर का जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट, लाइकोपीन और बीटा-कैरोटीन पोषक तत्वों के गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़े: जानिए महिलाओं में क्यों होती है 'रेक्टल प्रोलैप्स' बीमारी, जानें इसके लक्षण और कारण
वजन कम करने में फायदेमंद
वजन कम करने लिए टमाटर का जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि टमाटर में फाइबर के गुण पाए जाते हैं, जो वजन को कम करने में मदद करता है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Updated on:
08 Jun 2022 01:22 pm
Published on:
08 Jun 2022 01:21 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
