12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Health Tips in Hindi: घर बैठे यूं सवारें अपनी स्किन, हेल्थ भी सही रहेगी

Health Tips in Hindi: ब्यूटी एक्सपर्ट के अनुसार महज कुछ खाने-पीने की चीजों को ध्यान रखकर होने वाली दुल्हन खुद को तैयार कर सकती हैं।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Aug 05, 2021

beauty_tips_in_hindi.jpg

Health Tips in Hindi: भारत में शादी सिर्फ एक रस्म नहीं है। यह वो उत्सव है जिसे परिवार, मिलने-जुलने वाले सभी लोग जी भर के जी लेना चाहते हैं। कोरोना ने सभी को देश में लॉकडाउन कर दिया है। इसकी वजह से भारत में मार्च और अप्रेल में होने वाली शादियां फिलहाल कुछ समय के लिए स्थगित हो चुकी हैं।

एक वेडिंग प्लानिंग वेबसाइट ने इसे लेकर सर्वे किया और पाया कि भारत में इस समय हजारों शादियां होनी थीं। लेकिन फिलहाल सब बंद हैं। ऐसे में वे लड़कियां जिनकी शादी कुछ ही दिनों में होने वाली थी। वे इस समय का बेहतरीन उपयोग अपनी त्वचा को और अधिक निखारने में कर सकती हैं। इस समय कोरोना की टेंशन को खुद पर हावी न होने दें। तनाव रहित रहें और आने वाली जिंदगी के बारे में सकारात्मक सोचें। ब्यूटी एक्सपर्ट के अनुसार महज कुछ खाने-पीने की चीजों को ध्यान रखकर होने वाली दुल्हन खुद को तैयार कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें : निखरी हुई त्वचा पाने के लिए आज ही आजमाएं ये साधारण से उपाय

पानी है अनमोल
पानी का जिंदगी में क्या महत्व है। यह बताने की जरूरत नहीं है लेकिन ब्यूटी में भी इसका एक अहम स्थान है। खुद को हाइड्रेट करने के लिए तो आप पानी पीती ही होंगी। बस, इस पानी में एक ब्यूटी सीक्रेट भी डालना है। अपने पानी की एक बोतल तैयार करें। इसमें थोड़ा नींबू का रस, शहद, पुदीने की पत्तियां और थोड़ा करी पत्ता डालें। जितना हो सके इस पानी को ही पिएं। आप खुद देखकर हैरान रह जाएंगी कि कुछ दिनों में आपकी त्वचा कैसे चमकेगी। याद रखें कि बेशक मेकअप आर्टिस्ट अपनी स्किल्स के जरिए भले ही आपके चेहरे की कमियों को छिपा दे, लेकिन वह आपके चेहरे पर निखार नहीं ला सकता। उसके लिए तो आपको खुद ही मेहनत करनी होगी।

यह भी पढ़ें : प्याज का रस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद, बालों का झड़ना भी होगा बंद

नट्स और विटामिन ई
विटामिन ई के कैप्सूल अक्सर लड़कियां अपने फेस पैक में डालती हैं ताकि उनकी त्वचा चमके। बस, इस विटामिन ई को आपको अपनी डाइट में भी शामिल करना है। विटामिन ई, नट्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त चीजों को भी अपनी डाइट में जगह दें। इस तरह के फूड आपके चेहरे पर नेचुरली ग्लो लाने में काफी मददगार होते हैं। नट्स और सीड्स की मदद से विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड मिलता है।

प्रोटीन है जरुरी
एक दुल्हन को हेल्दी प्रोटीन जरूर लेना चाहिए। कोशिश करें कि आप राजमा, दाल, बीन्स जैसे हाई प्रोटीन फूड को अपने आहार में जरूर शामिल करें। इससे एक तो काब्र्स कम लेने पर भी आपको जल्दी भूख नहीं लगेगी। साथ ही अगर आप प्रोटीन इनटेक पर ध्यान देगी तो इससे आपका वजन भी आसानी से कम होगा और आप लीन व ब्यूटीफुल नजर आएंगी।

खट्टे फलों को डाइट में करें शामिल
एक दुल्हन को मौसमी फलों व सब्जियों का सेवन भरपूर मात्रा में करना चाहिए। इसके आपको एंटी- ऑक्सीडेंट, विटामिन व मिनरल्स मिलते हैं, जो आपको हेल्दी भी रखते हैं। वहीं दूसरी ओर, इससे आपके चेहरे पर दमक आती है। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि आप फल और सब्जियों को प्राकृतिक रूप से ही लें।